टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है| मोनी रॉय ने सूरज के साथ बीते 27 जनवरी 2022 को गोवा में बेहद ही शानदार अंदाज रॉयल वेडिंग की है | मोनी रॉय आज सूरज नांबियार की शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई है और वही मोनी और सूरज की जोड़ी को फैन्स ने बेहद पसंद किया है |
बता दे मोनी रॉय और सूरज एक दूजे को लम्बे से से डेट कर रहे थे हालांकि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कभी नहीं लाया और एक दूसरे के साथ सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे परंतु अब शादी के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है और वही मौनी रॉय ने पहली बार अपने पति सूरज नांबियार के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी है|
बता दे शादी के बाद न्यूली वेड कपल मोनी रॉय और सूरज गोवा से मुंबई वापस आ गए हैं |इस दौरान इन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर पहली पर एक दुसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में स्पॉट किया गया है और एक साथ मुस्कुराते हुए दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे|
सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनी रॉय और सूरज नांबियार की लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है |आफ्टर वेडिंग नई नवेली दुल्हन बनी मौनी रॉय की खूबसूरती देखते ही बन रही है| इस दौरान मोनी रॉय सुर्ख लाल रंग के बनारसी साड़ी में पारंपरिक अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और वही अभिनेत्री के चेहरे प्यारी सी मुस्कान उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है|
मोनी रॉय ने अपनी मांग में सिंदूर लगाए हुए, खुले बालों में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है| वही मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार भी एथेनिक आउटफिट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं|
शादी के बाद मौनी रॉय का उनके ससुराल में बेहद ही ग्रैंड तरीके से वेलकम हुआ है और वही उनके गृह प्रवेश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है जिसमें मौनी रॉय अपने आलता लगे पांव से अपने ससुराल में गृह प्रवेश करती हुई ना| इस वीडियो में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत नजर आ रही है |
View this post on Instagram
आपको बता दें सूरज और मोनी रॉय ने एक ही दिन में दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी जिसमें सबसे पहले मोनी रॉय और सूरज ने साउथ इंडियन रिती रिवाज से शादी की क्योंकि मोनी रॉय के पति सूरज साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं|
इसके बाद इन दोनों ने बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई क्योंकि मौनी रॉय बंगाली परिवार से नाता रखती है| और इस तरह से इस कपल ने 27 जनवरी को मलयाली और फिर बंगाली दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी रचा कर एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है| मोनी रॉय के बंगाली ब्राइडल लुक और साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दोनों ही तस्वीरें इनके फैंस को बेहद पसंद आई है और इन दिनों मोनी रॉय की शादी और प्री वेडिंग फंक्शंस की तमाम तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है|