फिल्मी दुनिया से दूर अब गूगल में हेड है पॉपुलर गाने ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही’ की वो खूबसूत एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए कई लोग आते हैं। लेकिन इसमें टिक बहुत कम लोग पाते हैं। इसमें से कुछ स्टार तो अपनी पहली फिल्म से ही सफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ को अपनी पहचान बनाने के लिए बरसों लग जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको फिल्म ‘पापा कहते हैं’ की एक्ट्रेस मयूरी कांगो के बारे में बताएंगे खास। फिलहाल मयूरी कांगो फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है। तो आइए जानिए इस वक्त मयूरी कांगो क्या काम कर रही हैं।

इस फिल्म से मयूरी को मिली पहचान

मनोहर श्याम जोशी की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ की एक्ट्रेस उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो इस वक्त फिल्मी पर्दे से गुमनाम है। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का सॉन्ग ‘घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही’ आज भी लोगों की जुबान से सुनने को मिलता है। भले ही ये फिल्म फ्लॉप रही हो लेकिन एक्ट्रेस मयूरी कांगो अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों के बीच रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट ने फिल्म ‘पापा कहते हैं’ के जरिए मयूरी कांगो को लॉन्च किया था। दरअसल, महेश भट्ट को एक नए और मासूम दिखने वाले चेहरे की तलाश थी। इस कारण उन्होंने मयूरी कांगो को चुना। महेश भट्ट ने मयूरी को उनकी पहली फिल्म में देखा था। वो फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन उस कारण वो हिट हो गईं। उस फिल्म में महेश भट्ट को उनका अभिनय बेहद पसंद आया था। जिसे देख उन्होंने कहा, ‘बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड एक्ट्रेस होंगी। पर अफसोस वो फिल्म जगत में ज्यादा समय तक टिक नहीं सकीं।

मयूरी की आखिरी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘पापा कहते हैं’ के बाद मयूरी कांगो का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। उन्हें आखिरी बार साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुरबां’ में देखा गया था, ये उनकी आखिरी फिल्म थी। 90 के दशक में मयूरी सिर्फ ‘पापा कहते हैं’ और ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में ही नजर आईं।

छोटे पर्दे पर कर चुकी काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मयूरी कांगो का करियर सफल नहीं हो सका। इसके बाद वो छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। उन्होंने ‘नरगिस’, ‘थोड़ा गम, थोड़ी खुशी’, ‘डॉलर बाबू’ और ‘किट्टी पार्टी’ जैसे डेली सोप में किस्मत आजमाई। पर अफसोस इसमें भी मयूरी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

गूगल में इंडस्ट्री हेड

मयूरी कांगो ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद अब ‘गूगल इंडिया’ जॉइन कर लिया है। बता दें कि ‘गूगल इंडिया’ में मयूरी इंडस्ट्री हेड के पद पर काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘पब्लिसिस ग्रुप’ की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। मयूरी ने NRI आदित्य ढिल्लन संग शादी रचाई है, उनका एक बेटा है। फिलहाल फिल्मी लाइमलाइट से दूर वो अपने काम और शादी शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड