मलाइका अरोड़ा ने एक ही दिन में रचाई है दो बार शादी , जाने क्या है इसके पीछे की खास वजह

बॉलीवुड की बेहद  खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने  बीते 23 अक्टूबर 2021 को अपना 48 वां  जन्मदिन सेलिब्रेट किया है  और आज हम आपको बॉलीवुड की आइटम गर्ल कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा के  लव लाइफ के बारे में कुछ खास बातें  बताने वाले हैं|  मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जोकि अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है और  जैसा कि हम सभी जानते हैं की  मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में  सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद इस कपल का एक बेटा भी हुआ  जिसका नाम अरहान खान है |

बता दे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक की वजह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ  मलाइका अरोड़ा का अफेयर बताया जाता है और वही तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है और  इन दोनों को  अक्सर ही एक साथ  क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है और  खबरों की माने तो मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ शादी करने वाली है|

बात करें अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की तो इनका जन्म 23 अक्टूबर साल 1973 में महाराष्ट्र में हुआ था और मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की  शुरुआत  एमटीवी में बतौर वीजे से की थी और इसके  बाद  मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखी  और इन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी साल 1999 शाहरुख़ खान के साथ  ‘छइयां- छइयां’ गाने पर डांस करके मिली थी और इसके बाद  मलाइका अरोड़ा ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वही  फिल्मों में आइटम सोंग्स करके भी मलाइका अरोड़ा को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है|

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की पहली मुलाकात साल 1993 में एक कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी और यही से  दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और  लगभग 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद  12 दिसंबर साल 1998 में    अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा शादी के बंधन में बंध गए| मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अरबाज खान बहुत ही शर्मीले स्वभाव के  इंसान है  और इस वजह से शादी के लिए उन्हें ही अरबाज को  प्रपोज करना पड़ा था और  साल 1998 में शादी करने के बाद साल 2002 में यह दोनों एक बेटे की माता पिता बने और इस कपल ने  अपने बेटे का नाम अरहान रखा है|

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से एक ही दिन में दो बार शादी रचाई थी और  ऐसा करने के पीछे वजह यह थी कि मलाइका अरोड़ा एक  क्रिश्चियन फैमिली से  ताल्लुक रखती थी तो वही अरबाज खान मुस्लिम परिवार से थे और ऐसे में मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी रचाई और इसके बाद उसी दिन इन दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से भी शादी की और  इस तरह से मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक ही दिन में दो बार शादी करनी पड़ी थी|

शादी के बाद कुछ सालों तक तो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता काफी अच्छा चला और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती थी लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते में  कड़वाहट बढ़ने लगी जिसके बाद साल 2017 में इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया और तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिल गई|

वही अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई और पिछले कुछ समय से यह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है  हालांकि अभी तक इन दोनों के तरफ से इस रिश्ते पर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है लेकिन ये दोनों अक्सर ही एक दुसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरे साझा कर एक दुसरे पर प्यार लुटाते रहते है और इनकी जोड़ी को फैन्स भी काफी पसंद करते है |

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड