मशहूर अदाकारा माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा दिखती है बेहद स्टाइलिश और खुबसूरत ,सलमान और आमिर खान संग कर चुकी है पर्दे पर रोमांस

अपनी खूबसूरती और अदाकारी के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली अभिनेत्री माला सिन्हा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है| माला सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी| माला सिन्हा ने हिंदी फिल्मों के अलावा नेपाली और बंगाली फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है और एक समय ऐसा भी था जब माला सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करती थी और इनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटने को तैयार थे | माला सिन्हा साल 1950 से लेकर 1970 तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था|

बात करें माला सिन्हा की कुछ बेहतरीन फिल्मों की तो इन्होंने प्यासा, धूल का फूल, अनपढ़, दिल तेरा दीवाना, गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग, हिमालय की गोद जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं | माला सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई सुपरहिट अभिनेताओं के साथ काम किया है और फिल्मी पर्दे पर इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा धर्मेंद्र, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार, मनोज कुमार, और राजेश खन्ना जैसे कलाकारों के साथ जमी है|

माला सिन्हा के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं परंतु आज हम बात करने जा रहे हैं माला सिन्हा की बेटी के बारे में जिनका नाम प्रतिभा सिन्हा है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिभा सिन्हा अपनी मां माला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रहती है| वही खूबसूरती के मामले में प्रतिभा सिन्हा अपनी मां माला सिन्हा पर ही गई है और वह बला की खूबसूरत दिखाई देती है| बता दे अपनी मां की ही तरह प्रतिभा सिन्हा ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला किया था और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत भी आज माई है| परंतु प्रतिभा सिन्हा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और इन्होंने एक दो फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली|

सन 1992 में रिलीज हुई फिल्म “महबूब मेरे महबूब” से प्रतिभा सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद प्रतिभा सिन्हा ने अपने फिल्मी कैरियर में “दिल है बेताब”, “मिलिट्री राजा”, “तू चोर मैं सिपाही”, “कल की आवाज”, “पोकिरी राजा” जैसी कई फिल्मों में काम किया है|

वही प्रतिभा सिन्हा को साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के बेहद पॉपुलर और सुपरहिट सॉन्ग ‘परदेसी परदेसी’ में देखा गया था और इसी गाने के बदौलत प्रतिभा सिन्हा को इंडस्ट्री में असली पहचान मिली थी और आमिर खान के इस फिल्म से प्रतिभा सिन्हा को गजब की लोकप्रियता हासिल हुई है| वही प्रतिभा सिन्हा को आखरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म “ले चल अपने संग” में देखा गया था |

प्रतिभा सिन्हा की निजी जिंदगी

 

प्रतिभा सिन्हा अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही है| एक समय में प्रतिभा सिन्हा का नाम संगीतकार नदीम सैफी के साथ जुड़ने लगा था और यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे परंतु माला सिन्हा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी एक शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ता रखें |

वहीं कुछ समय के बाद प्रतिभा सिन्हा ने नदीम से दूरी बना ली और इसके बाद प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग का आरोप भी लगा दिया था| इसके बाद नदीम ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया था कि प्रतिभा सिन्हा अपनी मां के साथ मिलकर उनके साथ गेम खेल रही है| इन सब की वजह से प्रतिभा सिन्हा काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी और उन्होंने मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली| फिलहाल प्रतिभा सिन्हा अपनी मां के साथ सिंगल लाइफ बिता रही है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड