बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए पूरे इंडिया का दिल धड़कता है लेकिन उनका दिन किसके लिए धड़कता है। धक-धक गर्ल का दिल सिर्फ राम के लिए धड़कता है। डॉ राम के साथ माधुरी दीक्षित की शादी को अब 22 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में 17 अक्टूबर यानी बीते रविवार को माधुरी ने अपनी 22वीं सालगिराह मनाई है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और डॉ राम की कुछ तस्वीरे साझा की है। आइए हम आपको माधुरी दीक्षित और डॉ राम की प्रेम कहानी का किस्सा सुनाते हैं।
राम-माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी
डॉ राम और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी बाकी कपल्स की लव स्टोरी से थोड़ी अटपटी है। माधुरी दीक्षित ने 20 साल पहले अपने एक इंटरव्यू ने इस कहानी के बारे में बताया था और हाल ही में सिमी ग्रेवाल के एक शो में भी माधुरी ने अपनी लव स्टोरी से शादी तक की कहानी का जिक्र किया था। माधुरी ने बताया था कि उनकी डॉ राम नेने से पहली मुलाकात अपने भाई की एक शादी के दौरान अमेरिका के लॉस एंजिलीस में हुई थी। इंडिया की धक-धक गर्ल ने बताया था कि उस वक्त वो यह जानकार हैरान थी कि डॉ राम नेने क माधुरी के बारे में कुछ पता ही नहीं था वो एक एकट्रेस हैं और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती है। यही से इस लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
यूनिक थी माधुरी की पहली डेट
माधुरी ने 20 साल पहले दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉ राम नेने जब उनसे पहली बार मिले तो उन्होंने पहाड़ों पर उनके साथ बाइक राइड पर चलने को कहा था। माधुरी उनके साथ चलने को राजी हो गई, जिसपर उनकी मां ने उसने पूछा भी था कि क्या वो सही कर रही है तो माधुरी ने अपनी मां से कहा था कि उन्हें सिर्फ बाइक पर घुमने का मन है और वो इसीलिए जा रही है। माधुरी ने बताया कि उस बाइक राइड पर जब वो पहाड़ों से नीचे उतर रही थी और ढ़लान पर उनका दिल काफी तेजी से धड़क रहा था और वो एक बहुत अजीब एक्सपीरियंस था।
माधुरी ने बताय कि उन्होंने जब ढ़लानों से नीचे देखा तो उन्होंने सोचा कि वो कभी ऐसा करने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी। वहीं जब वो नीचे आ गई तो खुद सोचने लगी कि क्या वो सच में इस ढ़लान से नीचे आई है।
जब राम ने माधुरी को कहा ‘बहादुर’
माधुरी ने आगे बताया कि ढ़लान से नीचे आने के बाद डॉ राम ने उनसे पूछा कि ‘क्या तुमने पहले कभी ऐसा किया था?’ माधुरी ने राम से कहा कि ‘नहीं, मैंने कभी ऐसा नहीं किया था।’ उसके बाद राम ने माधुरी से कहा कि, ‘तुम बहुत बहादुर हो।’ डॉ राम के इस कमेंट को जब सिमी अग्रवाल के शो में माधुरी से कहा गया कि आप सच में बहुत बहादुर हैं तो धक-धक गर्ल ने कहा कि, वो बहुत ही बेवकूफाना था, क्योंकि उससे चोट भी लग सकती थी।
इस पहली और यूनिक डेट के साथ माधुरी और राम को एक-दूसरे से प्यार हो गया और इन दोनों ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी कर ली। शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने फिल्मों से दूरी बना ली और यूएस में रहने लगी। 7 साल के बाद 2007 में उन्होंने फिल्म आजा नचले से एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की लेकिन वो फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। डॉ राम और माधुरी के दो बेटे हैं और वो आजकल डांस रियलिटी शो में दिखाई देती रहती हैं।