शहनाज गिल की संपत्ति के बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कितने करोड़ है कमाई

बिग बॉस सीजन 13 से सुर्खियों में आईं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल के नाम से आज हर कोई वाकिफ है। इस शो में शहनाज गिल का नाम टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा गया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। पर अफसोस ये जोड़ी कम समय तक ही एक-दूसरे का साथ निभा पाई। दरअसल, 2 सितंबर को हार्ट अटैक के कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज गिल बुरी तरह से टूट चुकी हैं। अभी तक उनको लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। इस वक्त शहनाज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

इतने करोड़ की मालकिन हैं शहनाज

पंजाबी इंडस्ट्री में शहनाज गिल का बड़ा नाम है, जहां वह एक मॉडल और सिंगर के तौर पर मशहूर हैं। उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो जैसे यारी (गुरु), यस बेबी (गैरी संधू), लाख लाहनता (रवनीत सिंह) में देखा जा चुका है। इसके साथ वह कई हिंदी म्यूजिक एल्बम में भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ चुकी हैं। अब तक अपने करियर में शहनाज अच्छी-खासी दौलत कमा चुकी हैं। एक खास रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन यानी 3 करोड़ रुपए है।


बता दें कि वह इवेंट्स के प्रमोशन के लिए मोटी रकम वसूल करती हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि है शहनाज एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से करीब 10 लाख रुपए वसूल करती हैं। अपने चुलबुले अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली शहनाज ने हाल ही में Mercedes Benz S गाड़ी भी खरीदी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा नाम

बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज और सिद्धार्थ की दिलचस्प केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शहनाज के चुलबुले अंदाज पर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिदा हुए। बात अगर सिद्धार्थ की करें तो बिग बॉस घर में रहते हुए वह उनके बेहद करीब रहीं। वहीं जब वह बिग बॉस घर से बाहर आए तो उनके बीच की नजदीकियां कम नहीं हुईं। दोनों को एक-साथ कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया। यह जोड़ी दर्शकों में सिडनाज के नाम से मशहूर हुई।
जानकारी के मुताबिक ये जोड़ी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली थी। मगर किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। सिद्धार्थ ने 2 सितंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज भले ही अभिनेता इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने अब तक के करियर में जितना नाम कमाया वह कम नहीं था।

सिद्धार्थ से जाने से टूटी शहनाज

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह से टूट चुकी हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज की कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह खुद को संभाल भी नहीं पा रही थी। उस दौरान उनका भाई शहबाज उसे संभालता हुआ नजर आया। खबरों की मानें तो शहनाज इस समय गहरे सदमें में हैं। वह किसी से भी बात नहीं कर रहीं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड