जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां, कोई है डेंटिस्ट तो कोई एक्ट्रेस

भारतीय क्रिकेटर अपने शानदार खेल प्रदर्शन ही बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। बात अगर खेल के मैदान की हो तो उसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। इसी के साथ वो अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं और जिम में खूब पसीना बहाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हो या रविन्द्र जडेजा और रोहित उनका बल्ला अकेले ही 200 से अधिक रन बनाता है। क्या आप जानते हैं ज्यादातर खिलाड़ी पढ़े-लिखें नहीं होते क्योंकि वो बचपन से ही अपने खेल के लिए मेहनत में लग जाते हैं और पढ़ाई में कम ही ध्यान लगा पाते हैं। लेकिन बात अगर क्रिकेटर्स की पत्नियों की करें तो वो काफी पढ़ी-लिखी होती हैं। तो आइए जानिए क्रिकेटरों की क्वालिफाइड पत्नियों के बारे में खास।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बात करें तो ये जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बात से आप सभी वाकिफ हैं कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। बता दें कि अनुष्का ने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। इसी के साथ इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि विराट क्रिकेट के चलते पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की ही पढ़ाई की है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को आप बखूबी पहचानते होंगे। बता दें कि साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में उनके जीवन के कई पहलुओं को बखूबी दिखाया गया है। बता दें कि साक्षी ने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

अंजिक्य रहाणे और राधिका ग्रेजुएट

इंडियन टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की पत्नी राधिका ग्रेजुएट हैं। बता दें कि राधिका ने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से यह डिग्री ली है।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम ज्यादातर वनडे मैच लिया जाता है। बता दें कि T20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह पहले स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। उन्होंने बैचलर की पढ़ाई पूरी की है।

रविचंद्रन अश्विन और प्रीति अश्विन

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने इनइन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक तक की पढ़ाई की है। उन्होंने SSN कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से यह डिग्री ली है। शादी से पहले उन्होंने इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों में काम भी किया था।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। साल 2014 में धनश्री ने नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से अपनी स्टडी कंप्लीट की।

अन्य क्रिकेटर की पत्नियां

इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। उन्होंने सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की पढ़ाई की है। रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से पढ़ाई की है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड