बॉलीवुड में बोनी कपूर फैमिली का एक अलग ही रुतबा है। बोनी कपूर और इनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर की फैमिली भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खासतौर पर श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर जहां जाती हैं महफिल लूट लेती हैं। हाल ही में अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर का जन्मदिन था। जहां पूरा परिवार सेलिब्रेशन में इक्ट्ठा हुआ था। इस दौरान श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आई थी।
बिना मेकअप नजर आई खुशी कपूर
खुशी कपूर अपने चाचा की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। यहां वे बिना मेकअप के नजर आई। हालांकि बिना मेकअप लुक में उनको पहचानना थोड़ा मुश्किल था। ख़ुशी ने व्हाइट टॉप, ब्लू जींस और चेक वाली शर्ट केरी की हुई थी।
बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे खुशी
बता दें कि जाह्नवी कपूर पहले से ही बॉलीवुड में सक्रिय है और अब उनकी छोटी बहन यानि खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वे इसके लिए डांस क्लास से लेकर पिलाटे सेशन भी जॉइन कर चुकी हैं। खुशी इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही है। बताया जा रहा है कि वे करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखेंगी. खुशी सिर्फ 20 साल की है और अपनी बहन जाह्नवी से 4 साल छोटी है।
खुशी कपूर की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 6 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। ऑडियंस द्वारा उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिनमें वे ट्रांसपेरेंट कपड़ों में नजर आई थी। खुशी ने जिम आउटफिट कैरी किया हुआ थी। इन्होंने टाइट्स से साथ ट्रांसपेरेंट टॉप पहना था। बॉडी फिटेड आउटफिट में खुशी के इनरवियर भी नज़र आ रही है।
अपनी मां जैसी नहीं लगती
खुशी कपूर विदआउट मेकअप दिख रही थी। लोगों ने कमेंट करके कहा कि खुशी कपूर बिल्कुल भी मां श्रीदेवी जैसी नहीं लगती है। बता दें कि श्रीदेवी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता था। अपने ज़माने में श्रीदेवी इंडस्ट्री की सूसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी। उनकी खूबसूरती की बहुत चर्चाएं हुआ करती थी।