करिश्मा कपूर को जलाने के लिए ये सब हरकतें करती हैं उनकी सौतन प्रिया सचदेव, बच्चों के साथ…

 

करिश्मा कपूर… नाम तो सुना ही होगा। 90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हुआ करती थी। बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से करिश्मा कपूर का एक नाम जरुर होता था। एक वक्त था जब वो सबसे ज्यादा फिल्में करती थी और सभी हीरो, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर उनके साथ फिल्म बनाना चाहते थे। नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा और अक्षय कुमार के साथ की और उनकी दर्जनों फिल्म सुपरहिट रही।

करिश्मा कपूर फिल्मी लाइफ में जितनी सफल थी, रियल लाइफ में उतनी ही असफल। करिश्मा कपूर की शादी टूट चुकी है और आजकल उनकी सौतन उन्हें जलाने का कोई मौका छोड़ती नहीं है। दरअसल, करिश्मा कपूर की शादी सन 2003 में संजय कपूर के साथ हुई थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

2016 में हुआ करिश्मा का तलाक

2016 में करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा है और एक बेटी है। बच्चे करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैं लेकिन कभी-कभी अपने पिता यानी संजय कपूर के पास भी जाते हैं। संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी कर ली। संजय कपूर की दूसरी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है।

हाल ही में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे अपने पिता यानी संजय कपूर के पास गए थे। लिहाजा वो अपनी सतौली मां यानी प्रिया सचदेव से भी मिले। प्रिया सचदेव ने करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ खूब मस्ती की और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर करिश्मा कपूर को जलाने का मौका नहीं छोड़ा।

करिश्मा का नया प्यार

उधर करिश्मा की बात करें तो वो भी आजकल एक बिजनेसमैन को डेट कर रही है। खबरों के मुताबिक करिश्मा कपूर संदीप तोषनीवाल नाम के एक बिजनेसमैन के साथ डेट कर रही है। इन दोनों एक साथ कई इवेंट में देखा गया है। अब क्या करिश्मा इस डेट को एक और शादी में बदलती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर-

अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सिर्फ 17 साल की थी, जब उन्होंने फिल्मी में एंट्री की थी। इनकी डेब्यू फिल्म प्रेम कैदी थी। इसके बाद आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी में काम किया और फिल्म काफी हिट हुई। इसके बाद से बस करिश्मा ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस फिल्म के बाद करिश्मा के करियर को उड़ान मिली और उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला। अपने मेहनत और कड़े संघर्ष के दम पर आज करिश्मा कपूर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड