बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर, खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा कपूर आज 25 जून 2022 को 48 साल की हो चुकी है| वही करिश्मा कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री के तमाम फैंस और उनके परिवार वाले अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं|
इसी बीच करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी बड़ी बहन को बर्थडे विश किया है | करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करिश्मा कपूर के बचपन की एक प्यारी सी अनदेखी तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने एक बेहद स्पेशल नोट भी लिखा है| वही अब सोशल मीडिया पर करीना कपूर की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और करिश्मा कपूर को उनके तमाम फैंस और सेलिब्रिटीज के तरफ से जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही है|
बता दे 48 बरस की हो चुकी करिश्मा कपूर उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी दिखने में बेहद खूबसूरत स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आती है और उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है| करिश्मा ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था और भले ही करिश्मा कपूर परिवार की बेटी है परंतु करिश्मा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है|
वही करिश्मा कपूर का अभिनय कैरियर बहुत ही शानदार रहा है और करिश्मा कपूर का नाम 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही उतनी ही पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही है| करिश्मा ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और शादी के 13 साल बाद इन दोनों ने तलाक लेकर अपनी अपनी राहे अलग कर ली | करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे हैं जिनका नाम समायरा कपूर और कियान राज कपूर हैं| करिश्मा के दोनों बच्चे उन्हीं के साथ रहते हैं|
वही करिश्मा के 48वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से करिश्मा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है| करिश्मा कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि, “हमारे परिवार के गौरव के लिए, आपकी ये तस्वीर मेरी पसंदीदा फोटो है। आज सब बोलो…हमारी लोलो को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
बहन करिश्मा कपूर के बर्थडे के मौके पर करीना ने उनकी यह क्यूट और स्माइलिंग फोटो शेयर कर करिश्मा के बचपन के दिनों की याद दिला दी है| इस तस्वीर को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि करिश्मा बचपन में कितनी क्यूट नजर आती थी| करिश्मा के इस तस्वीर पर उनके फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं आप उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं|वही करीना के अलावा करिश्मा की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी अपने अपने शेयर इंस्टा स्टोरी पर 2 तस्वीरें शेयर कर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|