पूरे कपूर परिवार ने मिलकर एक साथ मनाया रक्षाबन्धन का त्यौहार ,सामने आई ये परफेक्ट फॅमिली फोटो

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन बीते 11 अगस्त को पूरे देश भर में बेहद ही धूमधाम से मनाया गया है और इस खास मौके पर हर भाई-बहन की जोड़ी इस दिन को सेलिब्रेट करके खास लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है| वही बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी रक्षाबंधन का यह पावन पर्व बहुत ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है|

आज हम आपको बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और जाने-माने परिवार कपूर परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें कपूर परिवार के सभी सदस्य एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं| आरके रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सभी वाकई में परफेक्ट फैमिली गोल्स दे रहे हैं |सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के इस रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं|

रणधीर कपूर के घर हुए इकट्ठा

इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए पूरा कपूर परिवार मुंबई में रणधीर कपूर के घर पर इकट्ठा हुआ था और वही इस सेलिब्रेशन में करीना कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए| वही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से राखी सेलिब्रेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की है|

वही रिद्धिमा कपूर साहनी ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के दौरान की एक ग्रुप फोटो भी साझा की है और इस तस्वीर में रणधीर कपूर और बबीता के साथ-साथ पूरा कपूर परिवार एक साथ एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहा है| इस तस्वीर में जहां रणधीर कपूर और बबीता सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही है वही उनके बगल में शम्मी कपूर की पत्नी लीला देवी बैठी हुई है|

वही इस तस्वीर में करीना कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रही है| वही रिद्धिमा कपूर भी इस फोटो में नजर आ रही है| इस तस्वीर में रणधीर कपूर की बहन रीमा कपूर के दोनों बेटे आधार जैन और अरमान जैन भी नजर आ रहे हैं| इसके अलावा अरमान जैन की पत्नी अनीषा मल्होत्रा जैन भी करीना कपूर के पीछे खड़ी हुई दिखाई दे रही है| इस तस्वीर में शशि कपूर के बड़े बेटे कुणाल कपूर भी अपने दोनों बच्चे जहान कपूर और शायरा कपूर के साथ नजर आ रहे थे| वही इस फोटो में शम्मी कपूर की पोती कंचन देवी भी नजर आ रही है|

सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की एक फैमिली फोटो जमकर वायरल हो रही है| बता दे रिद्धिमा कपूर ने रक्षाबंधन के खास मौके पर दो और तस्वीरें साझा की है जिसमें से एक तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी अपने कजिन ब्रदर अरमान के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है| वहीं एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी आधार जैन के साथ सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है| रिद्धिमा कपूर साहनी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड