बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त को अपना 48 वा जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली है हालांकि काजोल के टीम मेंबर्स ने 1 दिन पहले ही अभिनेत्री का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन ऑर्गेनाइज किया जिसकी खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है| काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो साझा की है | वही सोशल मीडिया पर काजोल की यह पोस्ट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और इस खास मौके पर अभिनेत्री के तमाम प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देने में लग गए हैं|
काजोल का नाम फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और काजोल तो अपने जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने अंदाज़ के लिए भी जानी जाती है| काजोल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है और अभिनेत्री के प्रशंसक देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद है जोकि इन के बारे में जाने के लिए हमेशा एक्साइटिड रहते हैं| वही कल यानी कि 5 अगस्त 2022 को काजोल 48 साल की हो जाएगी |
हालांकि अभिनेत्री के टीम मेंबर्स ने 1 दिन पहले ही काजोल का प्री बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और उन्हें एक सरप्राइज पार्टी भी दी है| काजोल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शानदार पार्टी की कुछ बेहतरीन झलकियां शेयर की है| सामने आई तस्वीरों में काजोल नो मेकअप लुक में अपनी टीम के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही है और उनके सामने उनका बर्थडे केक भी रखा हुआ है|
काजोल का बर्थडे सेलिब्रेशन
काजोल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तेरे साझा की है और इन तस्वीरों में काजोल अपनी टीम मेंबर के साथ बेहद खूबसूरत पल बिताते हुए दिखाई दे रही है| काजोल के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन का डेकोरेशन भी बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा है और कमरे को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है| इस दौरान काजोल काले रंग की पैंट के साथ लाल रंग का टॉप पहने हुए बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही है| वही काजोल ने अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया है |
View this post on Instagram
उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि,” … धन्यवाद #teamK उन सभी चीजों के लिए जो आप लोगों ने मेरे लिए और मेरे साथ किया है … आप लोग ROOOOOOCK हैं!’ वही काजोल के इस पोस्ट पर उनके तमाम फैन अभिनेत्री को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं| वही सोशल मीडिया पर काजोल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि,” प्यार, रोशनी और खुशी से आपका रास्ता बना रहे मैडम। प्रकाश बनाए रखना।’ वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘आपकी उम्र ढलते देख अच्छा नहीं लग रहा।’
View this post on Instagram
काजोल के इंडस्ट्री में 30 साल
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना 30 साल का सफर तय कर लिया है| वही काजोल के पति अजय देवगन ने भी इस पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है और उन्हें बधाई दी है|
आपको बता दें साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बेखुदी से काजोल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद काजोल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने अपने कैरियर में बैक टू बैक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं|