‘जोधा अकबर’ की जोधा ने छिपकर की थी शादी, टीवी से दूर आज ऐसी है उनकी जिंदगी

बॉलीवुड हो या टेलीविजन दोनों ही इंडस्ट्री में ऐसे स्टार मौजूद हैं, जो दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। उनके किरदार को दर्शक कभी भूल नहीं पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किरदार के बारे में बताएंगे खास। जो लोगों के दिलों में बसा हुआ है। वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर शो ‘जोधा अकबर’ की लीड एक्ट्रेस परिधि शर्मा हैं।

‘जोधा अकबर’ से मिली थी पहचान

बता दें कि परिधि शर्मा टेलीविजन क्वीन एकता कपूर द्वारा निर्मित शो जोधा अकबर में साल 2013 में नजर आई थीं। उनका किरदार दर्शकों को इतना ज्यादा पसंद आया कि वो आज भी उनके दिलो में बसी हुई हैं। आज भी उनका किरदार लोगों को खूब भाता है। ज्यादातर लोग उन्हें परिधि शर्मा नहीं बल्कि ‘जोधा अकबर’ के नाम से जानते हैं। इस शो से परिधि को लोगों के बीच असल पहचान और शोहरत मिली।

15 मई 1987 को ‘जोधा अकबर’ यानी परिधि शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने अपनी एमबीए पूरी तो कर ली थी लेकिन उन्हें नौकरी करने में खास रुचि नहीं थी। इसके बाद परिधि ने अभिनय करियर की शुरूआत की। वो सबसे पहले साल 2010 में स्टार प्लस के शो ‘तेरे मेरे सपने’ में नजर आई थीं। लेकिन इस शो से परिधि को कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके करीब तीन साल बाद परिधि को ‘जोधा अकबर’ से दुनिया भर में पहचान मिली। इस ऐतिहासिक शो ने उन्हें लोगों में मशहूर कर दिया। खास बात तो यह है कि उस वक्त ये शो टीआरपी के मामले में भी सबसे आगे था। उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज और अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

गुपचुप की थी शादी ‘जोधा’ ने शादी-

शो के जरिए परिधि काफी मशहूर हो गईं, लेकिन इस बीच उनके ऊपर ये आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी शादी की बात सबसे छुपाई। दरअसल, परिधि ने साल 2009 में बिजनेसमैन तनमें सक्सेना से अहमदाबाद में ही शादी रचाई थी। उनकी शादी की बात गोपनीय रखी। परिधि ने जोधा अकबर का किरदार 3 साल तक निभाया। इसके बाद वो मेटरनिटी लीव लेकर लाइमलाइट से दूर हो गईं।

फिर की पर्दे पर वापसी

खास बात तो ये है कि उन्होंने फिर से सोनी टीवी के शो पटियाला बेब्स से वापसी की। इस बार परिधि एक मां के किरदार में नजर आईं थीं। फिर वो कई धारावाहिकों में नजर आईं। इसके अलावा वो तेरे मेरे सपने, जोधा अकबर, कोड रेड, रुक जाना नहीं, यह कहां आ गए हम, जग जननी, मां वैष्णो देवी, पटियाला बेब्स जैसे पॉपलुर शोज में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल परिधि अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी को 11 साल बीत चुके हैं, उनका एक बेटा रिधर्व है। जिसके साथ वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड