चंद्रयान 2 पर क्या सच में इसरो ने मान ली हार, किया ये ट्वीट

इसरो हो या चंद्रयान 2 ये दोनों ऐसे विषय बन चुके हैं जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। हो भी क्यों न भला ये हमारे देश के लिए सबसे खास मिशन था, पर जब से चंद्रयान 2 के अंतिम क्षणों में इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा तभी से ऐसा लग रहा कि मानों सारी मेहनत पर पानी फिर गया। लेकिन ऐसा होने के बावजूद भी इसरो के वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास में जूटे रहे ताकि उनका संपर्क दोबारा से विक्रम लैंडर से हो पाए और वो अपने मिशन चंद्रयान 2 को सफलता पूर्वक पूर्ण कर सके।

पर अफसोस है  कि कल इसरो ने कुछ ऐसा कहा, जिस पढ़-सुनकर ऐसा लग रहा है कि इसरो ने अपने हथियार डाल दिए हैं। जी हां कल की शाम यानि की 18 सितंबर को इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उसने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि, “हमारे साथ कंधे से कंधा मिलकर खडा होने के लिए शुक्रिया। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे और इसमें देश-दुनिया में फैले हुए भारतीयों के सपने और उनकी अपेक्षाएं हमारी मदद करेंगी।

जैसे ही इसरो का ये ट्वीट आया वैसे ही वो वायरल भी होने लगा, जी हां ऐसा लग रहा है कि जैसे समय के साथ चांद की सतह पर मौजूद विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की मियाद ख़त्म होती जा रही है। वैसे आपको बताते चलें कि तीन दिनों बाद चांद पर रात होगी। उस जगह पर अंधेरा होगा, जहां विक्रम लैंडर की मौजूदगी बतायी जा रही है और तापमान भी बहुत कम होगा। ऐसे में लैंडर से संपर्क साधना और भी मुश्किल हो जाएगा। सिर्फ तीन घंटे बाद विक्रम लैंडर उस अंधेरे में खो जाएगा, जहां से उससे संपर्क करना तो दूर, उसकी तस्वीर भी नहीं ली जा सकेगी। कोई भी स्पेस एजेंसी विक्रम लैंडर की तस्वीर तक नहीं ले पाएगा। यही नहीं, 14 दिनों की इस खतरनाक रात में विक्रम लैंडर का सही सलामत रहना बेहद मुश्किल होगा।

वैसे यह भी सच है कि दोबारा से संपर्क साधने की प्रक्रिया में NASA भी इसरो के साथ खड़ा है। कल नासा का LRO उस जगह के ऊपर से गुजरा था, जहां विक्रम लैंडर की मौजूदगी बतायी जा रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां पर उसकी तस्वीरें भी खींची गई है और नासा ये तस्वीरें इसरो के साथ साझा करेगा। साथ ही साथ ये तस्वीरें नासा अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर सकता है। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी है कि इसरो चंद्रयान से जुड़ी सभी जानकार और पूरी रिपोर्ट आज जारी कर सकता है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस रिपोर्ट में चंद्रयान मिशन में क्या हुआ और किस वजह से हुआ? सबकुछ की जानकारी शामिल होगी।

वैसे इस मिशन पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें है, क्योंकि इसके सफल होने से भारत कई मामलो में आगे हो जाता। चांद के उस हिस्से में सूरज की रोशनी नहीं पड़ेगी, जहां विक्रम लैंडर है। तापमान घटकर माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस तापमान में विक्रम लैंडर के इलेक्ट्रॉनिक हिस्से खुद को जीवित नहीं रख पाएंगे। अगर, विक्रम लैंडर में रेडियोआइसोटोप हीटर यूनिट लगा होता तो वह खुद को बचा सकता था।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड