बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्मों के साथ-साथ स्टाइलिश अंदाज के चलते सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। वो अपने जिंदगी जीने के हर तरीके के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ लाइफस्टाइल और उनकी हर पसंद को जानने में रुचि रखते हैं। इसके अलावा वो जानना चाहते हैं अपने चहेते सितारों के रहने-सहने का तरीका कैसा है। तो आज हम आपको बॉलीवुड लखन यानी अनिल कपूर के आलीशान घर से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंंगे खास।
अनिल कपूर का शानदार बंगला
बता दें कि बॉलीवुड लखन अनिल के बंगले की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इसमें प्रभावशाली इंटीरियर, विशाल लॉन और एक शानदार जिम भी है। यही नहीं बल्कि अगर आप अनिल कपूर के घर पर एक नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैसे ये आपको पॉजिटिव वाइब से भी भर देगा।
दरअसल, अनिल कपूर के घर के अंदर शानदार ढंग से रखे गए पौधों की बड़ी संख्या इस तरह आपका ध्यान अपनी तरफ खींचती है, जिसे आप बिल्कुल भी अनदेखा नहीं कर सकते।
सुनीता ने डिजाइन किया इंटीरियर
इसके अलावा उनके घर का इंटीरियर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने खुद डिजाइन किया है। अगर आप भी कपूर परिवार के घर की तस्वीरें देखना चाहते हैं तो आपको उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। अनिल कपूर के घर में एक लाइब्रेरी भी है।
इसके अलावा उनके घर में लकड़ी का फ़र्निचर, सफ़ेद कालीन घर की खूबसूरती को और भी निखारता है। इसी के साथ उनके घर में एक अस्थायी प्लेरूम भी है, जिसमें अनिल का परिवार मिलकर दिलचस्प खेल खेलते हैं। आपने अक्सर अनिल की कैरम खेलते हुए तस्वीरें भी देखी होंगी।
बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। जोकि किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नही है। पिछले महीने 19 मई को उन्होंने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर दोनों ने बेहद रोमांटिक पोस्ट के साथ एक-दूसरे को बधाई दी थी। अनिल पत्नी सुनीता के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में
सिनेमा जगत में अनिल कपूर अपने अभिनय का जलवा लंबे समय से दिखाते आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि 64 के पार हो जाने के बाद भी उनके चेहरे पर वही निखार देखने को मिलता है। अनिल कपूर सोशल मीडिया के साथ-साथ फिल्मों में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। 80 से 90 के दशक में उन्होंने दर्शकों को खूब लुभाया, वहीं आज भी वो दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म जुगजुग जियो, अनीस बज़्मी की साढ़े साती, करण जौहर की तख्त और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। फैंस भी बॉलीवुड लखन को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी हर गॉसिप जानने के लिए गॉसिप हब के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।