घर से दूर रहकर भी जवानों ने ऐसे मनाई दिवाली, कश्मीर में सेना ने जलाएं मिट्टी के दीए

अभी कुछ ही दिन पहले देशभर में धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया गया, जहां हर कोई एक साथ परिवार में जुटकर ये त्योहार मना रहा था वहीं हमारे देश की रक्षा करने वाले जवान सीमा पर तैनात अपने परिवार से दूर थें, हर बार की तरह वो इस बार भी सीमा पर देश की रक्षा कर रहे थें ताकि हम अच्छे से दीपावली मना सके। वहीं आपको बता दें कि इस बार दीपावली की पूर्व संध्या पर सीमा पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जी हां जम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने घर से दूर होने के बावजूद मिट्टी के दीपक जलाएं। सेना के जवानों ने एकसाथ बैठकर गाने गाए, और तो और फूलझाड़ियाँ भी जलाई।

हालांकि यह भी बता दें कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी जम्मू-कश्मीर में ही थें। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह दीवाली जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए विशेष है क्योंकि यह भारत के साथ राज्य के पूर्ण एकीकरण के बाद पहली दिवाली है। हम दोहरी नागरिकता के शिकार नहीं हैं। हम सभी भारत के नागरिक हैं। हम इस गर्व के साथ दिवाली मनाएंगे।

इतना ही नहीं आपको बताते चलें कि इससे पहले जब जम्मू कश्मीर की स्थिति कुछ अलग ही थी कांग्रेस ने अलोकतांत्रिक तरीके से अनुच्छेद 370 लगाकर ऐतिहासिक भूल की थी जिसे की भाजपा यानि की मोदी सरकार ने सुधारा और आज यहां के लोग भी देश के अन्य लोगों की तरह सामान्य जिंदगी जी सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 370 अब हट चुकी है और वापस नहीं आने वाली है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राम नगरी अयोध्या में दीपावली मना रहे हैं। इस दौरान ने उन्होंने कहा कि, भारत किसी को छेड़ता नहीं हैं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसको छोड़ता नहीं। आज भारत इस स्थिति में पहुँच चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीवाली का पर्व हिंदूधर्म में कई तरह से मायने रखता है, इसके पीछे कई कहानियां छिपी हुई हैं।

शास्त्रों के अनुसार दीपावली का पर्व सतयुग से मनाया जाता है, जिसमें कई पर्व मिल कर एक पर्व-श्रृंखला बनाते हैं। समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से उनके प्रागट्य दिवस को ‘धनतेरस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी दौरान माता लक्ष्मी भी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। इसलिये दीप जलाकर उनकी पूजा करने का विधान शामिल हुआ।

कहा जाता है कि जब भगवान राम जी 14 साल का वनवास काटकट अपने घर आए थें तो उनकी नगरी अयोध्या को आज 5 लाख 51 हजार दीयों की रौशनी से नहलाई गई है। इस पूरे कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर रामकथा पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद भारत के सांस्कृतिक सम्मान को विश्व में पुन:स्थापित किया गया है। हालांकि जवानों को ये करते देख काफी खुशी हुई क्योंकि वो अपने घर से दूर हमारी रक्षा के लिए रहते हैं। पर कई बार लोग उन्हे कोई याद नहीं रखता।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड