बॉलीवुड और पॉलीवुड इंडस्ट्री में शुमार यो यो हनी सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने बेहतरीन रैप और गानों के साथ दुनिया भर में धमाल मचा रखी है। आज यो यो हनी सिंह इतने ज्यादा पॉपुलर हैं कि उनके गानों पर थिरकने से दर्शक भी खुद को रोक नहीं पाते। यो यो हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों का केंद्र बने रहे। हनी सिंह ने हाई हील्स, ब्लू आईज, डोप शोप, लूंगी डांस, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे कई सुपरहिट गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आज लोग उनकी गायकी के दीवाने हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी खूबसूरत पत्नी शालिनी तलवार के बारे में खास।
बचपन की दोस्त बनी हमसफर
बता दें कि यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार सोशल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। शायद ही आप में से कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि हनी सिंह ने शालिनी संग लव मैरिज की थी। दरअसल, शालिनी तलवार और हनी सिंह बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। वह स्कूल टाइम से ही साथ थे, इस कारण दोनों की दोस्ती बेहद गहरी थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2011 में उन्होंने सात फेरे लिए। आज यो यो हनी सिंह अपने बचपन की दोस्त शालिनी संग शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
गुपचुप तरीके से की शादी
सुपरस्टार यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं हनी सिंह एक सिख परिवार से नाता रखते हैं। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। बता दें कि इस जोड़ी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। इस शादी में उनके बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुआ थे।
इस कारण छुपाई शादी
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यो यो हनी सिंह ने अपनी शादी को सोशल मीडिया से छुपाकर रखा। दरअसल, हनी सिंह यह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी का असर उनके करियर पर पड़े। लेकिन आखिर में उन्होंने अपनी पत्नी शालिनी को शो इंडियन रॉकस्टार के दौरान पहली बार दुनिया से मिलवाया था। वहीं अचानक यो यो हनी सिंह की शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
शालिनी तलवार किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। पर वो सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि शालिनी के नाम से ज्यादातर लोग वाकिफ नही हैं। इसके अलावा शालिनी की हनी संग कुछ तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
हनी सिंह की धमाकेदार वापसी
बता दें कि लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हनी सिंह धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। वह एक बार फिर से फैंस के लिए सुपरहिट गाने लेकर आए। हाल ही में उनका गाना सईयां जी रिलीज हुआ, इस गाने में नुसरत भरुचा नजर आई। इस गाने में नेहा कक्कड़ ने हनी सिंह का साथ निभाया। सईयां जी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।