विवेक दाहिया के बर्थडे पर दिव्यांका त्रिपाठी ने यूँ करवाया पति को स्पेशल फील ,शेयर की पति संग रोमांटिक फोटोज

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की बेहद मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में से एक है| वहीं दिव्यंका और उनके पति विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक है और इन दोनों के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है| दिव्यंका और विवेक एक दूसरे के प्रति खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर भी यह कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को कपल गोल्स देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते|

वहीं बीते 8 नवंबर 2022 को विवेक दहिया ने अपना 38 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और अपने पति के जन्मदिन को सबसे स्पेशल बनाने के लिए दिव्यंका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर करके अपने लविंग हसबैंड विवेक दहिया को बर्थडे विश किया है|

दिव्यांका ने पति को विश किया बर्थडे

दरअसल दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से विवेक दहिया के जन्मदिन के खास मौके पर अपने पति के साथ ब्यूटीफुल मोमेंट्स की कुछ खास झलकियां साझा की है| दिव्यंका त्रिपाठी ने जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में विवेक और दिव्यंका त्रिपाठी एक दूजे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और इन तस्वीरों में इस कपल की जोड़ी सबसे बेस्ट जोड़ी लग रही है| वही इस खूबसूरत मोमेंट की खास तस्वीरें साझा करते हुए दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के लिए एक रोमांटिक नोट भी साझा किया है|

दिव्यांका ने पति के लिए लिखा रोमांटिक नोट

 

दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इस पोस्ट के साथ विवेक दहिया के लिए बेहद स्पेशल नोट साझा किया है और अपने प्यार को व्यक्त किया है| दिव्यंका त्रिपाठी ने कैप्शन में यह लिखा है कि,” विवेक आपके साथ, कोई भी दिन बेरंग नहीं लगता..| मैं आपके साथ बहुत ज्यादा ट्रैवल, बहुत फ्रेंड्स, बहुत काम, कसरत और हर उस चीज की कामना करती हूं जिसमें आपको खुशी मिलती है.. जन्मदिन की शुभकामनाएं..” सोशल मीडिया पर दिव्यंका त्रिपाठी की पोस्ट सामने आते ही जमकर वायरल हो गई है और इस पोस्ट पर दिव्यंका और विवेक दहिया के फैंस लगातार कमेंट करके विवेक भैया को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं|

विवेक का मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन

 

वही बीती रात विवेक दहिया ने अपनी लविंग वाइफ दिव्यंका के साथ अपना जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया है और उन्होंने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है| इस वीडियो में विवेक दहिया केक कट करते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वही दिव्यांग का उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाती हुई देखी जा सकती है| विवेक दहिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दिव्यंका और विवेक दहिया के बीच की शानदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है|

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी के सुपरहिट सीरियल यह है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी और अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब उन्होंने सेट पर पहली बार विवेक को देखा था तब पहली ही नजर में वह विवेक दहिया पर दिल हार बैठे और विवेक की पर्सनैलिटी की दीवानी हो गई थी|

वही साथ में काम करते-करते इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई जिसके बाद साल 2016 में विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी ने धूमधाम से शादी कर एक दूजे को अपना हमसफर बना लिया| आज दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक दूजे के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड