भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाते हैं और धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों की सूची में शुमार है| महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के एक बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर है और इनकी पापुलैरिटी सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है| महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से जितना दौलत कमाया है उससे भी ज्यादा उन्होंने इज्जत कमाई है और यही वजह है कि क्रिकेट टीम के इतिहास में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को सबसे शानदार और बेहतरीन कप्तान माना जाता है|
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में कई शानदार मैच खेले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के शिखर पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है|महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव पाई जाती है| साक्षी धोनी आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती है|
अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गए थे दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आपकी तरह वायरल हुई थी और इन तस्वीरों में साक्षी धोनी पहले से थोड़ी मोटी नजर आ रही थी| वही साक्षी धोनी की इन तस्वीरों को देखने के बाद बहुत से फैन यह अनुमान लगाने लगे थे कि साक्षी धोनी दोबारा से प्रेग्नेंट है और जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं|
हालांकि साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी के दूसरी बार माता-पिता बनने की तमाम खबरें महज एक अफवाह निकली क्योंकि इन खबरों पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की तरफ से कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है परंतु अभी हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट साझा कर लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर में एक नया मेहमान जरूर आया है|
View this post on Instagram
दरअसल साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के जरिए साक्षी ने अपने तमाम प्रशंसकों को चेतक नाम के घोड़े से इंट्रोड्यूस करवाया है| साक्षी धोनी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” हमारे घर में चेतक आपका स्वागत है. आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं, आपने लिली (कुत्ता) से भी मुलाकात की। हम आपको अपने परिवार में आपका स्वागत करते हैं।
साक्षी धोनी ने जो वीडियो साझा किया है उसमें एक काले रंग का घोड़ा नजर आ रहा है जोकि धोनी के पालतू डॉगी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है| साक्षी धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर धोनी के फैंस जमकर क्या लुटा रहे हैं| गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी रांची स्थित फार्महाउस पर रहते हैं और इस फार्महाउस पर धोनी ऑर्गेनिक खेती भी करवाते हैं| महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस बेहद ही भव्य और खूबसूरत नजर आता है |