साल 2011 से लेकर 2016 तक स्टार प्लस चैनल पर एक बेहद ही पॉपुलर और लोकप्रिय धारावाहिक प्रसारित किया जाता था जिसका नाम था ‘दीया और बाती हम’ और यह धारावाहिक टेलीविजन इंडस्ट्री का बेहद ही पॉपुलर और सुपरहिट धारावाहिक साबित हुआ था| दीया और बाती हम धारावाहिक की कहानी सुपरहिट थी उतने ही बेहतरीन थे इस सीरियल के कलाकार जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी से हर एक किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी| वही सीरियल में संध्या राठी का किरदार बेहद लोकप्रिय साबित हुआ था जो की एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर होने के साथ-साथ एक संस्कारी बहू भी थी|
संध्या बहू का किरदार टीवी इंडस्ट्री की बेहद मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह ने निभाया था और इनकी लोकप्रियता का आलम आज यह है कि दीपिका सिंह को इनके असली नाम से ज्यादा लोग इनके रील लाइफ नेम संध्या बहू के नाम से जानते हैं| संध्या बिंदनी का किरदार निभा कर दीपिका सिंह घर-घर मशहूर हुई थी और टेलीविजन इंडस्ट्री में इसी सीरियल के बदौलत विकास इनको गजब की लोकप्रियता और पापुलैरिटी हासिल हुई है| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको संध्या राठी उर्फ़ दीपिका सिंह के बारे में खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं
असल जिंदगी में भी काफी संस्कारी है संध्या बहु :
सीरियल दीया और बाती हम में जिस तरह से संध्या जानी दीपिका सिंह ने एक बहू और एक आईपीएस ऑफिसर दोनों का किरदार बखूबी निभाया था ठीक वैसे ही दीपिका सिंह रियल लाइफ में भी एक बहुत अच्छी बेटी, पत्नी बहू और मां साबित हुई है और अगर सीधे शब्दों में कहे तो दीपिका सिंह हर काम में बिल्कुल परफेक्ट है| दीपिका सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को बखूबी बैलेंस करना जानती है और रिश्तो की अहमियत को भी वह बहुत अच्छे से समझती है| दीपिका सिंह अपने पूरे परिवार की चाहती हैं और ससुराल में भी दीपिका सिंह को सब बेहद प्यार करते हैं|
पति के साथ करती है खूब मस्ती :
दीपिका सिंह अपने दिन की शुरुआत ईश्वर भक्ति और पूजा पाठ से करती है और वही उनके पति रोहित राज गोयल भी दीपिका सिंह के हर काम में उनका साथ निभाते हैं| दीपिका सिंह और रोहित राज एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं और इस कपल का एक बेटा भी है| दीपिका सिंह अपनी फैमिली लाइफ को बेहद खुशी से एंजॉय कर रही हैं और वह अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय करना पसंद करती है|
माँ और सास को करती है एक जैसा प्यार :
दीपिका सिंह अपनी मां और सासू मां दोनों के ही बेहद करीब है और वह जितना प्यार अपनी मां से करती है उतना ही प्यार और सम्मान अपनी सासू मां को भी देती है| जहां आमतौर पर आजकल की लड़कियां सेपरेट रहना पसंद करती हैं वही दीपिका सिंह को जॉइंट फैमिली में रहना पसंद है और हमेशा परिवार को जोड़कर रखना चाहती हैं| दीपिका सिंह को अपने भारतीय संस्कृति पर बेहद गर्व है और यही वजह है कि कई मौकों पर दीपिका सिंह को हिंदू धर्म के त्योहार और रीति-रिवाजों को बखूबी निभाते हुए देखा जाता है|
सादगी भरा जीवन जीना करती है पसंद
दीपिका सिंह भले एक बहुत बड़ी और मशहूर अभिनेत्री है परंतु वह एक आम औरत की तरह बेहद सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं और जब भी दीपिका सिंह को काम से फुर्सत मिलती है अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती| दीपिका सिंह अपने पिता की भी बहुत लाडली है और वह हमेशा अपने पिता की देखभाल करती हैं और उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं| दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाई जाती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करके अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट रहती है|