आज भाई दूज के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी माँ लक्ष्मी ,होगा बड़ा मुनाफा

मेष राशि

जिन्दगी खुशनुमा रहेगी। आप ऊर्जावान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति पर रहेगा। आपकी जिन्दगी सामान्य बनी रहेगी। सबके साथ समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा, लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि और उत्साह कम हो सकती है।

वृष राशि

पल-पल पर आपकों खुशी मिलेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। नौकरी के कार्य से यात्रा हो सकती है। आध्‍यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। युवा वर्ग समय का सदुपयोग करेंगे। पुराने मित्र से मिलने पर मन प्रसन्‍न होगा। ईश्‍वर में आस्‍था बढ़ेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

मिथुन राशि

जिन्दगी में थोड़ा सा बदलाव होगा। आपको जिन्दगी तकलीफों के घेरे में रखेगी लेकिन तकलीफों के साथ-साथ ही खुशियाँ भी मिलेगी। । स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्‍तम है। प्रतिभा के बल पर सफलता के नित नए आयाम को स्‍पर्श करेंगे। धन की आवक खुलेगी। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

जिन्दगी आपको ऊँचाईयों के छुने मार्ग दिखायेगी। आज व्यापार में लाभ के योग हैं, आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेंगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत कीजिये।

सिंह राशि

आप प्रगति के पथ पर रहेंगे और व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। नए कार्य का आयोजन करने के लिए शुभ समय है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों से गिफ्ट मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा लेकिन आनंददायी प्रवास होगा।

कन्या राशि

आपको जिन्दगी दृढ़ संकल्प की ओर ले जायेगी। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायिकों को प्रमोशन से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

जिन्दगी आपको खुशियों का अनुभव करवायेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि

आपको आर्थिक सफलता मिलेगी, लेकिन ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। साझेदारी में लाभ मिल सकता है। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। नवीन वस्‍त्र क्रय करने का मन बनेगा। सेहत से समझौता न करें।

धनु राशि

जिन्दगी में सफलताओं की ओर आसार बने रहेंगे। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन होने की जानकारी गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

मकर राशि

जिन्दगी का सफलताएं आपके साथ होंगी। नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा अधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

कुम्भ राशि

खर्च पूर्ति के लिए धन लेना पड़ सकता है। नौकरी में हालात तनावपूर्ण रहेंगे। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। परिवार में तनाव बढ़ेगा। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा।यात्रा से लाभ। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।  स्वास्थ्य और परिस्थितियों में सुधार होगा।

मीन राशि

विपरीत समय में परिजन का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत व परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक पक्ष सामान्‍य रहेगा। किसी अप्रिय घटना की आशंका है। यात्रा का जोखिम न लें। आलस्‍य का अनुभव करेंगे। नकारात्‍मकता को हावी न होने दें। कार्यों में अवरोध पैदा होंगे। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य से परेशानी हो सकती है। व्‍यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड