आज सोमवार के दिन इन राशियों के कार्य में उत्पन्न हो सकती है बाधा, जाने अपना राशिफल

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल एवं स्त्रियों से संभलिएगा। क्योंकि धन कि हानि एवं अपयश का योग है।जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। नया वाहन या भूमि क्रय करने का मन बनेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।सांसारिक सुख की वस्‍तुओं को जुटा पाएंगे। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। बाहरी यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।घर व ऑफिस की जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। रुका पैसा मिलेगा।

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपनी जिह्वा पर संयम न रखना होगा, क्योंकि लड़ाई-झगड़े की संभावना बन रही है। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे

कन्या राशि

आपके लिए आज का मिला-जुला रहेगा। यदि आपको आज कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा और क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बरतें। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

गणेश जी कहते है कि तुला राशि वालो का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में समय अनुकूल है, मानसिक और शारीरिक रूप से भी सुख का अनुभव करेंगे। आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी । आज उत्साह के साथ साथ धैर्य रखेंगे तो कार्यो में अवश्य ही सफल हो जाएंगे। कार्य स्थल में वातावरण में ऊर्जा रहेगी , उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे

वृश्चिक राशि

गणेश जी कहते है कि वृश्चिक राशि वालो का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी से लाभ, आकस्मिक धनलाभ और कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज बराबर लाभ की और बढ़ते दिखाई दे रहे है। आपका कोई बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह, अपनी भावनाओं को क़ाबू में रखें।

धनु राशि

गणेश जी कहते है कि धनु राशि वालो का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है। आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी । कार्य स्थल में वातावरण में ऊर्जा रहेगी , उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। आज गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा।

मकर राशि

गणेश जी कहते है कि मकर राशि वालो का आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रह सकता है। आज कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी, कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आज दुविधा के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने भी ही समझदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को भी पहचानने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

गणेश जी कहते है कि कुंभ राशि वालो का मिला जुला रहेगा। आज नौकरी व्यापार में समय साधारण ही नज़र आ रहा है। कार्यो में अनावश्यक अड़चने आती नज़र आएँगी, थोड़ा धैर्य से काम लें, मुश्किलें शीघ्र ही दूर भी होगी ही। आफिस में सहकर्मियों और अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। आज शरीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा।

मीन राशि

गणेश जी कहते है कि मीन राशि वालो का आज का दिन अच्छा नहीं नजर आ रहा है। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते है साथ ही आकस्मिक धन खर्च होने से भी मन परेशान हो सकता है । आज कार्य क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा लेकिन आकस्मिक धन खर्च होने से हताशा होगी। कामकाज का दबाव आप पर साफ नज़र आएगा। आज शत्रु परेशान कर सकते है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड