मेष राशि:
आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे है. धन का आगमन हो सकता है| अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।
वृषभ राशि:
आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा. मिथकों को तोड़ना आपका कर्तव्य है क्योंकि यह आपके लिए चुनौती है. मित्रों के साथ सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा.संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
मिथुन राशि:
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरे की बातें भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें। कुछ लोग पुराने कार्य के प्रति फिर से उत्साहित होंगे परन्तु समय आने पर ही उसमें सफलता मिल पायेगी. हर कार्य में माहिर हो पाना मुश्किल है, ये सबके बस की बात नहीं है, इसलिए व्यर्थ की उलझनों में पड़कर स्वयं का समय बर्बाद न करें.
कर्क राशि:
समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है अन्यथा कोई हानि हो सकती है. आप सुख व शन्ति का अनुभव कर सकते है, बशर्ते आवश्यकताओं की प्राथमिकतायें सुनिश्चित करनी होगी.
सिंह राशि:
आज आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी. रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी. महिलायें अपने जीवनपोयगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी. कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। निवेश लाभदायी रह सकेगा।
कन्या राशि:
आज के दिन आपको अतीत की उलझनों से छुटकारा मिलेगा जिससे आपके जीवन में एक नई उर्जा का संचार होगा. समय अमूल्य है, इसे उपयोग करके विकास की गति को बढ़ाया जा सकता है.दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा, समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य नहीं करें।
तुला राशि:
आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है|नयें अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें. जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा. अच्छा सोचें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि:
आज के दिन कुछ लोगों की पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है. व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें. जो भी करें समझे फिर करें। लोगों के बिच अपनी छवी सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डाल सकती है।
धनु राशि:
आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है। छात्र किसी पर व्यर्थ की टीका-टिप्पणी करने से बचें. महिलायें अधिकारों का दुरूपयोग न करें अन्यथा लोग टिका-टिप्पणी करेंगे. जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी. मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे
मकर राशि:
कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है. सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा में लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा.समय मध्यम है। तनाव बढ़ेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है।
कुंभ राशि:
आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा. परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा. व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं. व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा.आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गती मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
मीन राशि:
आज व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिल पाएगा. आर्थिक लाभ भी होगा. प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा. मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे.समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।