आज का राशिफल : इस धनतेरस बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग ,इन राशियों को प्राप्त होगा उम्मीद से कई गुना लाभ

मेष राशि

आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहा है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। शाम को घर में कोई आपका बेसब्री से इंतजार कर सकता है। आज अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं घर से निकलते वक्त बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज घर-परिवार या फिर ऑफिस में कोई खुशी का समाचार मिलेगा। ऑफिस ट्रिप पर बाहर भी जा सकते हैं। काम में एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। आज दूसरों की मदद करेंगे। रोजी, रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। माता पिता की सेहत में सुधार होगा। आय पहले से बेहतर रहेगी। जमीन जायदाद के कारण यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज रचनात्मक कामों में सफल हो सकते हैं। आज धैर्य से काम लेंगे और ज्यादा काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।व्‍यर्थ खर्च पर नियंत्रण आवश्‍यक है अन्‍यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कामकाज में मन लगेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

आज गृहस्थी के मामलों में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती है। आज बच्चे अपने प्रोजेक्ट में आपसे हेल्प मांग सकते हैं। परिवार के मामलों में कुछ स्थितियां आपको परेशान कर सकती है। आज महत्वपूर्ण कामों में किसी तरह की देर हो सकती है।आकस्मिक नई वस्‍तु, वाहन मिलने की संभावना है। आपके सभी प्रयास निर्विघ्‍न पूरे होंगे। वाक् चातुर्य का प्रयोग करें। आध्‍यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।

सिंह राशि

आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज फैमिली के साथ किसी ऐतिहासिक स्थान पर जा सकते हैं। आज कामकाज में गलतफहमी हो सकती है। किसी बात को लेकर दूसरों पर शक कर सकते हैं। खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी बात या स्थिति पर आपकी सोच बदल सकती है।

कन्या राशि

आज नए लोगों से मुलाकात सफल होगी। आज आप अपने काम में ही लगे रहेंगे और अपने लक्ष्य पर कॉन्सन्ट्रेट करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपके बोलने के तरीके और मीठी बातों से आज लोग प्रभावित होंगे। आज कुछ लोगों की भलाई का काम करेंगे। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। खानपान संतुलित रखें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता हो सकती है। निवेश न करें।

तुला राशि

आज दिन थोड़े उतार-चढ़ाव से होकर गुजर सकता है। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये टाल देना बेहतर रहेगा। बिजनेस में धन लाभ के कुछ आसार बन रहे हैं, लेकिन संभलकर चलने की जरूरत है। एक गलती आपका नुकसान करा सकती है। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया करने का मन कर सकता है। मन बहलाने के लिये कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये पार्ट टाइम कोर्स में एडमिशन लेने का विचार कर सकते हैं। लवमेट आज अपने दिल की बात कह सकते हैं, मौका अच्छा है। पहले किये गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज संचार साधनों से फायदा हो सकता है

धनु राशि

आज आप समाज में और अपने परिवार में सम्मान के हकदार होंगे। आज किसी सामाजिक स्थल पर समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके काम से लोग बहुत खुश होंगे। आज अपने बचपन के दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। अटके, अधूरे कार्यों में गति आएगी। कला एवं साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर कोई नया मेहमान आ सकता है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। पैसों को लेकर किसी तरह की चिंता हो सकती है। जल्दी आगे बढ़ने के चक्कर में किसी भी तरह के शॉर्टकट लेने से बचें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि

आय के बेहतर साधन मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। उच्‍च अधिकारियों का बेहतर सहयोग मिलेगा|आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जरुरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। अच्छे कार्य आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आज मित्रों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता है। अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। पारिवा‍रिक जिम्‍मेदारी पूर्ण करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड