माह के पहले ही दिन इन राशिवालों को मिलेंगे शादी के शुभ संकेत, करियर भी चमकेगा

मेष – 

माह के पहले ही दिन पैसा निवेश करने के लिए कोई शानदार योजना सामने आ सकती है| कुछ सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं| दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे| आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे| नौकरी धंधा भी अच्छा चलेगा|किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे. कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं. माता से सुख मिलेगा. बिजनेस बढ़ने के योग हैं.प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। विध्याध्ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष –

पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं| मौज-मस्ती का विचार बन सकता है| पार्टनर के साथ रहें| कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें| पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं| कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा| चल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। अतिरिक्त आय के साधन सुलभ होंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सराहना मिल सकती है।

मिथुन – 

आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं| खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे| कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी| कई फैसले बिना किसी से सलाह किए आप अपने मन से ले सकते हैं| उनमें आपको सफलता मिल सकती है| पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा|

कर्क –

आज आप अपनी उम्मीदों पर भरोसा रखें| बिजनेस, पैसों और कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे हो सकते हैं| कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे| जो बात आपने बहुत पहले कभी सीखी या सुनी थी, वही आपके बहुत काम आ जाएगी| परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा|

सिंह – 

आज जो करना चाहते हैं उसे दिमाग में रखें| मौके की तलाश करते रहें|  आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं| आपका दिमाग भी तेज चलेगा| सफलता और पद की इच्छा रहेगी| आपकी कोशिश होगी कि अपने दायरे में अपनी छाप छोड़ी जाए|खर्च की अधिकता को पूर्ण करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। निवेश सोचसमझकर करें। खानपान संतुलित रखें। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है।

कन्या – 

आज माह के प्रथम दिन आप उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे| नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है| आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी| किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं और ज्यादा परेशानी हो, तो किसी से सलाह लें| शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें, सफलता जरूर मिलेगी|

तुला –

आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है| मेहनत से सफलता मिलेगी और आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं| आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश भी करेंगे| कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे| कोई अच्छी खबर मिल सकती है| आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है| इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें भी खत्म हो सकती हैं|

वृश्चिक

माह के पहले ही दिन आपको धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं| पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग हैं| कुछ अवसरों का फायदा आपको मिल सकता है|भावनात्मक तौर पर आप लगभग पूरी तरह संतुलित रहेंगे| धन लाभ के योग बन रहे हैं|कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं. धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है.

धनु –

माह के प्रथम दिन किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है| दूसरों के प्रति सहयोग की भावना से सफलता मिलेगी| परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है| चलते कामों में सफलता मिल सकती है और पुराने कामों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं|वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। परिश्रम व आत्मविश्वास से कार्य बनेंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर –

माह का पहला दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा |कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है| आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें| जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें| आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी| विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं| नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है| पुराना काम जो फैला रखा है उसे निपटा लें|

कुंभ –

आपके लिए  माह का पहला दिन रचनात्मक है| आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं| नए लोग, नए विचार और नई बातें आपके सामने आ सकती हैं| कोई पुरानी समस्या भी सुलझने की संभावना बन रही है| अधिकारियों के सामने अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं|

मीन –

माह के पहले दिन मेहनत का पूरा नतीजा आज आपको मिल सकता है| धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें| घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक आपके सामने आ सकते हैं| आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे| कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें| सितारे आपको धन लाभ करवा सकते हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड