Video: दुल्हन ने शादी के जोड़े में लगाए पुश-अप्स, तेज़ी से वायरल हो रही है वीडियो

फिल्मी सितारों से जुड़ा हो या आम जनता से कोई वीडियो जब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए तो तहलका मचा देता है। इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में भारी-भरकम लहंगे में एक दुल्हन पुश-अप्स करते हुए नजर आ रही हैं। पुश-अप्स करते हुए दुल्हन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वहीं, इस वीडियो को देखकर लोगों के भी होश उड़ गए। ज्यादातर शादियों में दुल्हन सीधी और शर्मीली ही दिखती हैं। लेकिन इस दुल्हन ने सबके दिलों में एक अलग ही धारणा कायम कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aana arora (@aan4490)

दुल्हन ने लहंगे में लगाए पुश-अप्स

पुश-अप्स लगाते हुए ये दुल्हन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस बात से तो आप लोग वाकिफ ही होंगे कि पुश-अप लगाना व्यायाम करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। ये ना सिर्फ आपको फिट बल्कि स्वस्थ भी रखता है। आज सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी पुश-अप्स के मामले में आगे हैं। आजकल के जमाने की लड़कियां फिटनेस के मामले में लड़कों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

हम बात यहां इस दुल्हन की नहीं बल्कि उन लड़कियों की भी कर रहे हैं जिनकी पुश-अप्स और कई तरह की एक्सरसाइज करते हुए वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि दुल्हन के जोड़े में ऐसा करना कोई आसान नहीं है, वो भी एक भारी-भरकम लहंगा पहन कर। आप लोगों ने भी ऐसा नजारा कहीं नही देखा होगा। आप भी देखें ये वीडियो।

दुल्हन की हो रही खूब तारीफ

सोशल मीडिया पुश-अप्स लगाती हुई इस दुल्हन का वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है। दुल्हन को पुश-अप्स लगाते हुए देखकर यही लगता है कि उसे एक्सरसाइज को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज है। या तो वह अपनी फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस है। शादी के बावजूद भी दुल्हन ने अपना फिटनेस रूटीन नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

आमतौर पर देखा जाए तो लहंगा सबसे भारी भरकम ड्रेस है। जिसे संभालना बहुत मुश्किल होता है। शादी के लहंगे की बात करें वो तो बेहद भारी होता है। अक्सर लड़कियों को शादी का लहंगा संभालने में दिक्कत होती है। लेकिन वायरल वीडियो में तो लड़की ने दुल्हन के जोड़े में ही पुश-अप्स ही लगा डाले, जोकि बेहद हैरानी की बात है।

इस यूजर ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि ये वीडियो आना अरोड़ा नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे करीब 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस पुश-अप्स वीडियो पर लोग बड़े मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखते हुए कहा ‘ये लड़की अपनी फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर है।’

वहीं दूसरे ने लिखा ‘किसी दुल्हन को ऐसे एक्सरसाइज करते हुए मैंने पहली बार देखा है।’ इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स की झड़ियां लगा दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखते हुए कहा कि‘ये लड़की अपनी शादी वाले दिन भी पुश-अप्स लगा रही है। खैर, ऐसे और भी हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ ही जाते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड