बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन बिहारी स्टार्स ने जमाए अपने कदम, विदेशों तक में चलता है इनका सिक्का

बॉलीवुड जगत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए अलग-अलग राज्य के लोग मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं। हालांकि हिन्दी सिनेमा जगत में पहचान बना पाना हर किसी के लिए आसान नही होता। खासकर छोटे शहरों से आए लोगों को इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको बिहार के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे खास, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हासिल किया सफल मुकाम।

इम्तियाज अली

फिल्म निर्देशक, निर्माता और राइटर इम्तियाज अली का नाम किसी पहचान का मोहताज नही है। उन्होंने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक हिट रोमांटिक फिल्में दी। ‘सोचा ना था’, ‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए इम्तियाज अली का जन्म जमशेदपूर में हुआ। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सफल मुकाम हासिल किया।

मनोज बाजपेयी

सुपरस्टार मनोज बाजपेयी के नाम से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने खलनायक और हीरो बनकर अपने दोनों अंदाज में दर्शकों को दीवाना बनाया। बता दें कि इंडस्ट्री में अपने दम पर अलग पहचान बनाने वाले मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह 17 साल की उम्र से ही थिएटर कर रहे हैं। एक्टर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी अपना दमदार किरदार निभा चुके हैं। वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के जरिए उन्होंने लोगों के दिलो पर अपनी अलग छाप छोड़ी। वह अब तक कई बड़े पुरस्कारों के साथ सम्मानित किए जा चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी

सिनेमा जगत में पंकज त्रिपाठी को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता के बाद एक अलग पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्म निर्माता से फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। आज उनका नाम टॉप अभिनेताओं में शुमार है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्मों में सपोर्टिंग और खलनायक के किरदार में उन्हें खूब सराहा गया।

सुशांत सिंह राजपूत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार से थे। वह अभिनेता शाहरुख खान को प्रेरणा मानकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने निकले थे। उन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक कड़ी मेहनत कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसी के साथ उन्होंने लोगों को भी सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनकी फिल्म ‘छिछोरे’ और ‘एमएस धोनी’ को बड़ी हिट फिल्मों के खिताब प्राप्त हुए हैं। मालूम हो कि सुशांत ने 12 जून 2020 को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। लेकिन उनका नाम और पहचान फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।

शत्रुघ्न सिन्हा

मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम इस लिस्ट में पीछे कैसे रह सकता है। आज वह बॉलीवुड में जाना-माना नाम है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी दमदार पहचान बनाई है। पटना में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने सिनेमा जगत को अपने दौर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। आज उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड