बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई टॉप स्टार्स ऐसे हैं जिनके परिवार के सदस्य लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। अगर देखा जाए तो बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स लग्जरी लाइफस्टाइल से जीते हैं, जिसके चलते वह हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। कई सुपरस्टार ऐसे हैं जो छोटे शहरों से आए और उन्होंने अपने दम पर सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई। हालांकि उनके माता-पिता लग्जरी लाइफस्टाइल व्यतीत नहीं करते, बल्कि साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। तो चलिए जानिए उन सितारों के बारे में खास।
पंकज त्रिपाठी
इस लिस्ट में टॉप पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम है। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव से आकर सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार है। गैंग्स ऑफ वासेपुर, अग्निपथ और स्त्री जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके पंकज त्रिपाठी के पिताजी पंडित बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं। जोकि अपने गांव में ही साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
आर. माधवन
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में मशहूर स्टार आर. माधवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आर. माधवन लग्जरी लाइस्टाइल के साथ जीना पसंद करते हैं। उनके आलीशान घर में हर तरह की सुविधा उपल्बध है। अभिनेता अब तक अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। आर. माधवन के पिता रंगनाथन शेषाद्री टाटा स्टील कंपनी में एक फॉर्मर मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव हैं। वह भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
कार्तिक आर्यन
फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहलाए जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्वालियर के एक छोटे से शहर में जन्में कार्तिक के पिताजी मनीष तिवारी एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उनकी माता जी माला तिवारी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। कार्तिक के माता-पिता भी बेहद साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। विक्की डोनर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान के पिता जी पी. खुराना एक ज्योतिषी हैं। बता दें कि वह चंडीगढ़ के उसी गांव में रहते हैं, जहां आयुष्मान का जन्म हुआ। वह भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
मनोज बाजपेयी
सिनेमा जगत में अपने नाम के झंडे गाड़ने वाले सुपरस्टार मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहता नहीं है। बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल से जीना पसंद करते हैं, परंतु उनके पिताजी राधाकांत अपने गांव में साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा कई बड़ी फिल्मों में काम कर अच्छा-खासा नाम कमा चुके हैं। फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले स्टार सिद्धार्थ भी शानदार जिंदगी जीना पसंद करते हैं। हालांकि उनके पिताजी सुनील मल्होत्रा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता जी मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे, वहीं अब वह एक साधारण जिंदगी बिता रहे हैं।