फिल्म इंडस्ट्री के ये स्टार्स छिपाते हैं अपने सरनेम, ये है कारण

बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलो में अपनी अलग पहचान बनाई है। भले ही वह उनका अभिनय हो या स्टाइल उन्होंने हर तरीके से लोगों के दिलो पर अपनी छाप छोड़ी है। लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे खास। जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत से पहले अपना नाम बदल दिया। यही नही बल्कि वह अक्सर अपने नाम के के साथ अपना सरनेम भी नहीं लगाते है। तो आइए जानिए उन सितारों के बारे में खास।

धर्मेंन्द्र

बॉलीवुड हीमैन धर्मेंन्द्र का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। उन्होंने जब से सिनेमा जगत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है तब से उनका नाम धर्मेंन्द्र के नाम से ही चला आ रहा है। इसके अलावा वह अपने नाम के पीछे सरनेम भी नहीं लगाते। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंन्द्र का पूरा नाम धर्मेंद्र सिंह देओल है। धर्मेंन्द्र भले ही अपने नाम के पीछे अपना सरनेम नहीं लगाते लेकिन उनके बच्चे अपने नाम के पीछे सरनेम जरुर लगाते हैं।

रेखा

सिनेमा जगत की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी अपने नाम के पीछे सरनेम नहीं लगाती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। एक्ट्रेस ने भी अपने करियर की शुरुआत से पहले अपना नाम बदलकर रेखा रख लिया था।

जितेन्द्र

मशहूर अभिनेता जितेन्द्र ने 80 और 90 के दशक में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अभिनेता ने भी अपने नाम के पीछे कभी सरनेम नही लगाया। बता दें कि फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले जीतेन्द्र का असली नाम रवि कपूर था। वहीं अब ये दुनिया भर में जितेन्द्र के नाम से मशहूर हैं।

श्रीदेवी

दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, इस लिस्ट में श्रीदेवी का नाम सबसे बड़ा है। बता दें कि उनका असली नाम श्री अम्मा यांगर अयप्पन था। उनका नाम बहुत बड़ा था, इस कारण उन्होंने अपना नाम बदलकर श्रीदेवी रख लिया।

गोविंदा

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा के असली नाम से शायद ही आप लोग वाकिफ हों। बता दें के उनका असली नाम अरुण आहूजा है। उन्होंने भी जब सिनेमा जगत में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की तो अपना नाम छोटा कर लिया था।

काजोल

अभिनेत्री काजोल इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर खूब राज किया। मालूम हो कि काजोल शादी के बाद काजोल देवगन हो चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अपने नाम के पीछे अपना सरनेम मुखर्जी कभी नही लगाया। दरअसल, उन्होंने अपने माता-पिता के अलग होने के बाद अपने नाम के पीछे सरनेम लगाना बंद कर दिया था।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शायद ही आप लोग इस बात से वाकिफ हों कि अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया था। हालांकि उन्होंने भी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत से पहले अपना नाम बदल लिया।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड