एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कैरियर बनाने का सपना अपनी आंखों में भर कर न जाने कितने लोग रोजाना सपनों की नगरिया मुंबई आते हैं परंतु इनमें से बहुत कम ही ऐसे खुश किस्मत लोग होते हैं जिन का सपना साकार होता है और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें सितारों की तरह चमकने का मौका मिलता है| मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद है जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है और आज यह सितारे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर के लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं|
वही इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद है जिनके पास भारत देश की नागरिकता तक नहीं है परंतु इसके बावजूद भी ये सितारे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास भारत देश की नागरिकता नहीं है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है|
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं और आज अक्षय कुमार हमारे देश के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय स्टार्स में से एक है| आपको बता दें अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और वह कई सालों से भारत में ही रह रहे हैं परंतु आपको बता दे अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है और वह एक कनाडियन नागरिक हैं|
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और आपको बता दें दीपिका के पास भी भारत देश की नागरिकता नहीं है| दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था और इस वजह से दीपिका डेनमार्क का ही सिटीजनशिप रखती है|
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है | आलिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है | आलिया ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और वह बॉलीवुड की बेहद मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है हालांकि आलिया भट्ट के पास भी भारत देश की नागरिकता नहीं है और उन्होंने इंग्लैंड की नागरिकता ले रखी है|
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं| कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं हालांकि कैटरीना के पास भी भारत देश की सिटीजनशिप नहीं है और वह ब्रिटिश नागरिकता रखती है| दरअसल कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था और वह भारत आकर अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाई है और इसी वजह से कैटरीना कैफ के पास भारत की नागरिकता नहीं है और वह यहां पर एंप्लॉयमेंट वीजा लेकर रहती है|
सनी लियोन
बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी का नाम भी इस सूची में शुमार है| सनी लियोन के पास भी भारत देश की नागरिकता नहीं है और भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले सनी कनाडा में अपनी फैमिली के साथ रहती थी और इसी वजह से इनके पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है|