मिलिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से जो की सफलता का स्वाद चखते ही अपने पहले प्यार को भुला दिए ,दिया अपने पार्टनर को धोखा

हमारे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे अपनी फिल्मो के साथ साथ अपने लव लाइफ की वजह से भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बने रहते है और आज हम आपको  बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि कामयाबी हासिल करने के बाद अपने पहले प्यार को भुला दिए और अपने करियर में आगे बढ़ गये तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की नंबर वन अदाकारा कहीं जाने वाली दीपिका पादुकोण अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में अभिनेता निहार पांड्या के साथ रिलेशनशिप में थी और खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या एक दूसरे के साथ 2 सालों तक लीव इन में भी  रहे थे लेकिन जब दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता मिलनी शुरू हुई तब दीपिका और निहार के बीच दूरियां आनी शुरू हो गयी और दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद दीपिका पादुकोण ने जहां रणवीर सिंह के साथ शादी रचा ली तो  वही निहार पांड्या बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन के साथ शादी रचाने के बाद अपना घर बसा लिए हैं|

रणबीर कपूर:

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर का शामिल है और रणबीर कपूर अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में टीवी एक्ट्रेस अवंतिका के साथ रिलेशनशिप में थे और इन दोनों की मुलाकात सीरियल जस्ट लव पे सेट पर हुई थी और इस सीरियल में अवंतिका बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थी | वही अवंतिका और रणवीर का रिलेशन कुछ दिनों तक ही चल पाया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों की राहे अलग हो गयी और मौजूदा समय में अवंतिका जहाँ इमरान खान के साथ शादी रचाकर अपना घर बसा ली है तो वही रणवीर अभी तक सिंगल है |

आलिया भट्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है और बॉलीवुड में कदम रखने से पहले आलिया भट्ट अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर के साथ रिलेशनशिप में थी और कुछ समय के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों की राहें अलग हो गई और वही इन दिनों आलिया भट्ट बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती है|

प्रियंका चोपड़ा:

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा मौजूदा समय में एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है और वही बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट नाम के शख्स को डेट करती थी और खबरों की माने तो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने  असीम मर्चेंट के साथ अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए और दोनों का ब्रेकअप हो गया और  मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की पत्नी बन चुकी है और वह अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं|

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है और मौजूदा समय में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बन चुकी है और  अनुष्का अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश है और  विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का दिल बेंगलुरु के रहने वाले जोहेब पर आया था  और  अपने स्ट्रगलिंग दिनों में अनुष्का शर्मा और जोहेब दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन  मुंबई आने के बाद जब अनुष्का शर्मा को  करियर में सफलता हासिल हुई तब अनुष्का ने अपने पहले प्यार  जोहेब को भुला दिया और अपने करियर में आगे बढ़ गई|

अर्जुन कपूर:

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी लिस्ट में शुमार है  और  अर्जुन कपूर अपने करियर के शुरुआती दिनों में सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे और  इन दोनों ने एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट भी किया था  लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद अर्जुन कपूर ने अर्पिता खान का साथ छोड़ दिया जिसके बाद अर्पिता खान ने आयुष शर्मा के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया तो  वही अर्जुन कपूर  इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान को डेट कर रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड