क्रिसमस के जश्न में डूबा पूरा बॉलीवुड ,कटरीना -विक्की से लेकर अनुष्का -विराट तक ने कुछ यूँ किया सेंटा क्लॉज का घर में वेलकम ,देखें पिक्स

बीते शनिवार 25 दिसंबर को पूरी दुनिया भर में क्रिसमस की धूम देखने को मिली और हमारे देश भारत में क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ ईसाई धर्म वाले ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं|वही फिल्मी दुनिया के सितारे ने भी क्रिसमस का जश्न बेहद ही धूमधाम से मनाया है और क्रिसमस के खास मौके पर जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किए तो वहीं कई सितारों ने अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजाया है और आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स के क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक शानदार झलक दिखाने जा रहे हैं |तो आइये डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने घर पर क्रिसमस डिनर पार्टी रखी थी जहां पर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ शामिल हुए और वही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी एक वीडियो शेयर कर अपने सभी फैंस को क्रिसमस की विशेज दी है|

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी बहुत ही शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया| वही अनुष्का शर्मा ने अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की और अपने सभी चाहने वालों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं|

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया है और उन्होंने अपने घर पर क्रिसमस ट्री भी बेहद खूबसूरती से सजाया था जिसकी तस्वीरें भी अभिनेत्री ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है|

अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्य पांडे ने भी क्रिसमस की मौके पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करके अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं|

करिश्मा कपूर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपने घर पर एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री सजाया है और इसके अलावा करिश्मा ने अपने डॉगी को भी क्यूट तरीके से सजाकर उसकी तस्वीर अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है और अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है|

अल्लू अर्जुन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी क्रिसमस के खास मौके पर अपने परिवार के साथ घर पर क्रिसमस ट्री सजाया है|

सामंथा रुथ प्रभु

अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने भी क्रिसमस का जश्न धूमधाम से सेलिब्रेट किया और उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को क्रिसमस की विशेज दी है|

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी क्रिसमस का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया है और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति और मां के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर कर अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाइयां दी हैं|

विक्की कौशल -कटरीना कैफ

कैटरीना कैफ हर साल क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है ऐसे में इस साल का क्रिसमस कैटरीना के लिए बेहद खास रहा और उन्होंने पहली बार अपने पति विकी कौशल के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है| वही विकी कौशल ने इस खास दिन का जश्न मनाते हुए अपनी लविंग वाइफ कैटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है और इस तस्वीर में न्यूली वेड कपल के बीच का गहरा प्यार और रोमांटिक अंदाज साफ नजर आ रहा है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड