बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में देखने को मिलती है और इन सितारों की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं| वही कई बार ये सितारे लोगों की बर्थडे पार्टी से या फिर शादियों में भी शिरकत करते हैं और महफिल में चार चांद लगाने का काम करते हैं|
वही ये फिल्मी सितारे शादी या फिर बर्थडे पार्टी में जाने और वहां पर डांस करने के लिए करोड़ों रुपये भी चार्ज करते है| आज के अपने इस पोस्ट में माध्यम से हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे है जो की शादी या बर्थडे पार्टी में जाते है और करोड़ों रुपये की फीस भी चार्ज करते है |तो आइये जानते है इस लिस्ट में किन किन सितारों का नाम है शामिल
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बेहद पोपुलर और लोकप्रिय एक्ट्रेस कटरीना कैफ की आज दुनिया भर में गजब की फैन फोलोविंग देखने को मिलती है |वही कटरीना कैफ शादी या किसी इवेंट में जाती है तो महफ़िल में चार चाँद लगा देती है |वही कटरीना कैफ पार्टी में डांस करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती है |
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| आपको बता दें बॉलीवुड के किंग खान की लोकप्रियता आज पूरी दुनिया भर में देखने को मिलती है और वही शादी और बर्थडे पार्टी में जब भी शाहरुख खान कथित तौर पर डांस करने के लिए जाते हैं तब इसके लिए वो 3 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं|
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बर्थडे पार्टी, शादी या फिर किसी प्राइवेट इवेंट में डांस करने के लिए ढाई करोड़ रुपए से भी ज्यादा की फीस चार्ज करती है|
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं और इनकी भी दुनिया भर में गजब की लोकप्रियता देखने को मिलती है| मीडिया रिपोर्ट की माने तो अक्षय कुमार की सीडी बर्थडे पार्टी, प्राइवेट इवेंट या फिर शादी में डांस करने के लिए ढाई करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं|
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रितिक रोशन अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बेहतरीन डांस के लिए भी जाने जाते हैं| वह रितिक रोशन किसी भी बर्थडे पार्टी, प्राइवेट इवेंट या फिर शादी में कथित तौर पर डांस करने के लिए ढाई करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं|
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| सलमान खान किसी भी बर्थडे पार्टी, प्राइवेट इवेंट या फिर शादी में कथित तौर पर डांस करने के लिए 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं|
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और रणबीर कपूर भी किसी प्राइवेट इवेंट में डांस करने के लिए 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं|
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की नंबर वन अदाकारा कही जाने वाले दीपिका पादुकोण बर्थडे या शादी जैसे इवेंट में डांस परफॉर्म करने के लिए 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करती है|