ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां, जानिए किस स्टार ने लगाए शादी में कितने करोड़ रुपए

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब किसी स्टार्स की शादी की शहनाईयां बजती हैं, तो दुनिया भर में उसके किस्से सुनने को मिलते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की शादियां इस कारण चर्चा में आ जाती हैं, क्योंकि वह सबसे महंगी शादियों में गिन्नी जाती हैं। उनके वेडिंग कास्ट्यूम्स, सोने और हीरे जड़े गहने, 5 स्टार वेन्यू सोशल मीडिया पर आग की तरह छा जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स में शुमार प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। मालूम हो कि प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग जोधपुर के उमेध भवन पैलेस में शाही तरीके से शानदार शादी रचाई। इस पैलेस का खर्चा 3.2 करोड़ के करीब आया था। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जोनस ने अपनी शादी में 105 करोड़ रुपयों का खर्चा किए थे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड की टॉप स्टार दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में करीब 95 करोड़ रूपए के आस-पास खर्च हुआ था। उन्होंने इटली के लेक कोमो में जिस विला में शादी की थी, वहां एक रात ठहरने का किराया 24 लाख 75 हज़ार रुपये था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी में भी करोड़ों रूपए खर्च हुए थे। जानकारी के अनुसार उनकी शादी में कुल 90 करोड़ रूपए खर्च हुए थे।

राज कुन्द्रा और शिल्पा शेट्टी

इसके अलावा बिजनेसमैन राज कुन्द्रा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की शादी पर भी करोड़ों रूपए लगे थे। बता दें कि इस जोड़ी की शादी पर कुल 80 करोड़ के आस-पास खर्च हुआ था।

असिन और राहुल

अभिनेत्री आसिन ने माइक्रोमैक्स के CEO राहुल शर्मा संग सात फेरे लिए। फिलहाल शादी के बाद असिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। एक्ट्रेस और राहुल की शादी दिल्ली में हुई। राहुल ने असिन को सगाई में 5 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी, उनकी शादी में 50 करोड़ का खर्च आया था।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी ने दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस जोड़ी ने साल 2007 में शादी रचाई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में गिनी जाती है। जोकि बिग बी के बंगले प्रतिक्षा में हुई थी। बता दें कि इस शादी पर करीब 40 करोड़ का खर्चा आया था।

रितेश देशमुख और जेनेलिया

इंडस्ट्री के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी भी खूब चर्चा में रही। उनकी शादी के फंक्शनस पांच दिन तक चले। इस शादी में 25 करोड़ खर्च हुए थे। रितेश औ जेनेलिया सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाला क्यूट कपल है।

सैफ अली खान और करीना कपूर

पटौदी के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी रॉयल वैडिंग में दिल खोल कर खर्चा किया था। तमाम फंक्शनस 5 दिन तक चले थे। अपनी शादी को हर तरह से खास बनाने के लिए करीना और सैफ ने 20 करोड़ का खर्चा किया था।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

अपनी फैशन सेंस के लिए मशहूर एकट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी भी इस लिस्ट में शामिल है। अनिल कपूर ने अपनी लाडली बेटी सोनम की शादी पर जमकर पैसा बहाया था। इस शादी में आए खर्चे की कीमत 13 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है।

विवेक ओबरॉय और प्रियंका अल्वा

अभिनेता विवेक ओबरॉय और प्रियंका अल्वा की शादी भी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में से एक है। अपनी शादी के मौके पर विवेक किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। विवेक ओबरॉय और प्रियंका की शादी को रॉयल लुक दिया गया था। यही वजह है कि इनकी शादी में भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड