कोई है पायलट तो कोई है बैंकर ,जाने बॉलीवुड के इन फेमस निर्देशको की पत्नियों के बारे में ,जो रहती है लाइमलाइट से कोसो दूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों की तरह ही कई ऐसे  निर्देशक भी हैं जोकि काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने रहते हैं परंतु आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ जाने-माने फिल्म निर्देशक की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि मीडिया और लाइमलाइट से  खुद को कोसों दूर ही रखना पसंद करती है और ये  महिलाएं अपने पतियों के साथ बॉलीवुड पार्टीज, फंक्शन, यह सामाजिक कार्यक्रम में भी बहुत कम ही नजर आती है| तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ जाने-माने फिल्म निर्देशकों की पत्नियों के बारे में जोकि लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती|

विजय आनंद

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक विजय आनंद ने ‘गाइड’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘काला बाजार’ जैसी  कई पॉपुलर फिल्मों का निर्देशन किया है |बता दे विजय आनंद ने  पहली शादी  लवलीन के साथ रचाई थी परंतु शादी के कुछ सालों बाद ही यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और फिर विजय आनंद सुषमा कोहली पर दिल हार बैठे जोकि रिश्ते में विजय आनंद की दूर की भतीजी लगती है और दोनों ने  शादी रचा ली|वही  विजय आनंद की पत्नी सुषमा लाइमलाइट से दूर ही रहना  पसंद करती है|बता दे विजय आनंद ने 3 फरवरी साल 2004 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे|

राकेश ओम प्रकाश मेहरा

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का शामिल है और  इन्होंने साल 1992 में पीएस भारती के साथ  शादी रचाई थी|इस कपल के  2 बच्चे भी हैं और वही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की पत्नी भारती ज्यादा  लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती|

अभिषेक कपूर

‘द रॉक ऑन’ फिल्म के  निर्देशक अभिषेक कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और अभिषेक ने साल 2015 में स्वीडिश अभिनेत्री व मॉडल प्रज्ञा यादव के साथ शादी रचाई थी जो की  फिल्म हवा हवाई में बतौर  एक्ट्रेस नजर आ चुकी है और वही एक स्टार होने के बावजूद भी प्रज्ञा खुद को लाईमलाईट से दूर ही रखना पसंद करती हैं | प्रज्ञा को अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है |

 

दिबाकर बनर्जी

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर दिबाकर बनर्जी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से  नवाजा गया था | दिबाकर बनर्जी ने ऋचा पुराणेश के साथ  शादी की है और ये दोनों   दो बेटियों के माता पिता भी बन चुके है और वही ऋचा भी लाइमलाइट में  ज्यादा रहना पसंद नहीं करती|

मणि रत्नम

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने  निर्देशक मणि रत्नम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है|  बता दे मणि रत्नम साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सुहासिनी के साथ शादी रचाई है और शादी के बाद सुहासिनी को मीडिया और लाइमलाइट में  बहुत कम ही देखा जाता है और वो  बॉलीवुड पार्टी और इवेंट में भी अपने पति के साथ बहुत कम ही नजर आती है |

रोहित शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने साल 2005 में माया मोरे के साथ शादी की थी  और अब यह दोनों एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं जिसका नाम इन्होंने ईशान रखा है| रोहित शेट्टी की पत्नी माया पेशे से एक बैंकर है और माया भी लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है|

प्रियदर्शन

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय निर्देशक प्रियदर्शन ने साल 1990 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री लिसी लक्ष्मी  के साथ शादी रचाई थी हालांकि इन दोनों की यह शादी 24 साल में टूट गई और  साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था |

राज कुमार हिरानी

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर राजकुमार हीरानी की  पत्नी का नाम मंजीत लांबा हिरानी है और आपको बता दें  मनजीत लंबा एक बहुत ही अनुभवी पायलट है| राजकुमार हिरानी ने  मंजीत लांबा के साथ अरेंज मैरिज की थी और आज यह दोनों बेहद खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

अनुराग बसु

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक अनुराग बसु की पत्नी का नाम तानी है और आज इस कपल की  दो बेटियां भी हैं जिनका नाम ईशाना और  अहाना है|वही  अनुराग बसु की पत्नी तानी भी  खुद को  लाइमलाइट से कोसों दूर ही रखना पसंद करती है|

विकास बहल

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर विकास बहल ने इंटीरियर डिजाइनर रिचा दुबे के साथ शादी रचाई थी  परंतु विकास बहल की शादी ज्यादा टिक  नहीं पाई और साल 2015 में दोनों  एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए|

आशुतोष गोवारिकर

लगान फिल्म के मशहूर डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर की  पत्नी का नाम सुनीता है जो कि पेशे से एक एयर होस्टेस भी हैं और साथ ही सुनीता ने  फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाया है| बता दे सुनीता ने  अपने कैरियर में ‘जोधा अकबर’ और ‘व्हाट्स योर राशि’   जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों का निर्देशन किया है |वही एक सफल फिल्म निर्देशक होने के बावजूद भी सुनीता खुद को  लाइमलाइट और मीडिया से दूर ही रखती हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड