किसी के पूरे हुए ख्वाब ,तो किसी ने किया इज़हार ए इश्क ,देखें बॉलीवुड सितारों के सबसे खुबसूरत लम्हों की प्यारी तस्वीरे

गुजरे वक्त की सबसे बड़ी खासियत है यह होती है एक बार गुजर जाने के बाद वह दोबारा कभी लौट कर नहीं आता है, परंतु हमारे आपके साथ जिंदगी भर वह यादों के रूप में मौजूद रहता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के बीते साल की कुछ ऐसे मोमेंट्स से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जो इनके लिए जिंदगी भर के यादगार लम्हे बन चुके हैं…

वरुण धवन- नताशा दलाल

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद हेंडसम और स्मार्ट अभिनेता वरुण धवन ने बीते साल 2021 में ही शादी रचाई है| और दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन ने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ नहीं बल्कि अपनी ही लोंग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को अपनी पत्नी के रूप में चुना है| वरुण की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के हसीन लम्हों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ साझा की थी|

रणवीर कपूर- आलिया भट्ट

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर के लिए भी साल 2021 बेहद खास रहा| ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर सिंह को बीते साल 2021 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का साथ मिला, हर एक दूसरे का साथ पाने के बाद इन दोनों ने खुलकर एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार किया| इस कपल के लिए यह साल वाकई कई हसीं यादें दे गया|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण

बीते साल 2018 में शादी के बंधन में बने अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए भी बीता साल काफी हसीन रहा| बीते साल 2021 में, रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर दीपिका ने बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया था, जिसे देखने के बाद रणवीर सिंह के साथ साथ तमाम फैंस ने भी उनके शेयर किए गए वीडियो की खूब सराहना की थी| और इसी वजह से यह मोमेंट रणवीर सिंह को हमेशा याद रहने वाला है|

कैटरीना कैफ- विकी कौशल

साल 2021 के अंतिम महीने दिसंबर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल का इश्क मुकम्मल हो गया, और हमेशा के लिए दोनों शादी के बंधन में बंध गए| ऐसे में यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि कैटरीना कैफ विकी कौशल दोनों के लिए ही साल 2021 उनकी जिंदगी का एक सबसे यादगार साल बन चुका है, जिससे उनकी कई खुशनुमा यादें जुड़ी हुई हैं|

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय नजर आती हैं| और ऐसे में बीते साल 2021 में, उन्होंने निक जोनास पर अपनी कई पोस्ट के जरिए प्यार लुटाया था| लेकिन उनके द्वारा निक जोनास पर की गई एक बेहद प्यारी पोस्ट निक के साथ-साथ कई फैंस को भी काफी पसंद आई थी|

रकुल प्रीत सिंह- जैकी भगनानी

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी बीते साल 2021 के खत्म होते होते अपने प्यार का इजहार कर दिया है| रकुल प्रीत की बात करें तो, इन्होंने बीते साल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया था, इसमें उन्हें अपने पार्टनर जैकी भगनानी के साथ देखा गया है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड