मां बनने के बाद ये एक्ट्रेस हो गईं थी फिल्मी दुनिया से गायब, एक ने तो फिर 15 साल बाद की वापसी

एक औरत के लिए मां बनना बेहद खूबसूरत एहसास होता है। फिर चाहे वो बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ही क्यूं न हो। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो अपने मदरहुड टाइम को बखूबी एन्जॉय करती हैं। बच्चें के जन्म के बाद अभिनेत्रियां अपने काम से ब्रेक लेकर अपने बच्चों पर ध्यान देती हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे खास जिन्होंने मां बनने के बाद अभिनय से बेक्र लेकर बच्चों की तरफ दिया पूरा ध्यान।

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर हाल ही में एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसका नाम वामिका है। अनुष्का अपना ज्यादातर वक्त अपनी बेटी के साथ सपेंड करती हैं। मालूम हो कि अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई थी। अनुष्का शर्मा आखिरी बार अभिनेता शाहरुख खान संग फिल्म जीरो में नज़र आईं थीं। फिलहाल वो अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं। हालांकि फैंस अनुष्का शर्मा की वापसी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखते हैं कि अनुष्का कब फिल्मों में दोबारा नज़र आती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बेहतरीन अदाकारा तो हैं ही इसी के साथ वो एक बेहतरीन मां भी हैं। ऐश्वर्या बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद करीब 4 साल तक फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहीं। पूरी तरह से बेटी की परवरिश में बिजी हो गईं। लेकिन ऐश्वर्या ने साल 2015 में फिल्म जज्बा के साथ कमबैक किया था। फिलहाल ऐश्वर्या ज्यादातर समय अपनी बेटी के साथ सपेंड करती हैं।

क्वीन शिल्पा शेट्टी

फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा संग शादी रचाई थी। इसके बाद शिल्पा ने साल 2012 में अपने बेटे वियान को जन्म दिया और खुद उसकी देखरेख की। इसके बाद शिल्पा पिछले साल ही सरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी हैं। इन दिनों वो अपनी बेटी की देख भाल कर रही हैं। मां बनने के बाद शिल्पा फिल्मी लाइमलाइट से लंबे समय तक दूर रहीं। फिलहाल जल्द ही वो फिल्म हंगामा 2 के साथ पर्दे पर वापसी करेंगी। इसके अलावा वो टीवी डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी के बाद साल 2003 में बेटे अरीन और साल 2005 में छोटे बेटे रेयान को जन्म दिया था। इसके बाद वो लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म आजा नच ले से जबरदस्त कमबैक किया था। उनकी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

काजोल

बॉलीवुड की परफेक्ट मां के नाम से मशहूर काजोल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। काजोल जब साल 2003 में पहली बार मां बनीं थी, तब वह 3 साल तक फिल्मी ब्रेक पर गई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में कमबैक किया। हालांकि साल 2010 में वो दूसरी बार मां बनीं थी और उन्होंने बेटे युग को जन्म दिया था। इसके बाद काजोल ने साल 2015 में कमबैक किया था। खैर, काजोल को इतने सालों बाद वापसी के बाद भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड