बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी फिल्मों, अभिनय और स्टाइलिश लुक के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैंस भी उनके दिलकश अंदाज को फॉलो करते हैं। हालांकि कभी-कभी फिल्मी स्टार्स कुछ ऐसी हरकतें करते हुए कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो कई बार सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बात अगर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की करें तो इसमें उनका नाम टॉप पर है। इस तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनास और मां के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आ रही हैं। इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। लोगों ने कहा था कि दिवाली के मौके पर प्रियंका को पटाखों से निकलने वाले धुएं से तकलीफ होती है, क्योंकि वह अस्थमा की मरीज हैं। हालांकि सिगरेट पीने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होती।
माहिरा खान
इसके अलावा माहिरा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को भी सिगरेट पीना बेहद पसंद है। एक बार माहिरा अभिनेता रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीते हुए कैप्चर भी हो चुकी हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। माहिरा की इस बात पर पाकिस्तानी मीडिया ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने लोगों की बातों का जवाब देना जरुरी नहीं समझा।
तनीषा मुखर्जी
सिनेमा जगत से जुड़े स्टार्स के मुताबिक अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा को भी सिगरेट पीने की बुरी आदत है। वह जब बिग बॉस घर में थीं तो उन्होंने कमरे में जाकर सिगरेट फूंका था। हालांकि तनीषा की स्मोकिंग करते हुए कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई।
मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला लंबे समय तक कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद सामने आईं। उन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीती। क्या आप जानते हैं कि मनीषा को भी सिगरेट और शराब की बुरी आदत थी। खबरों की मानें तो उनकी इसी आदत के कारण उन्हें कैंसर की बीमारी हुई थी।
सारा
अपनी खूबसूरत मुस्कान से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सारा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, सारा को भी सिगरेट पीने का बेहद शौक है। उन्हें अक्सर पार्टियों में दोस्तों के साथ सिगरेट फूंकते हुए देखा गया है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थीं।
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इस लिस्ट में पीछे नही हैं। दरअसल, उन्हें भी सिगरेट पीने का शौक है। एक्ट्रेस को कई बार सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पकड़े हुए देखा गया। जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं।
सुमोना चक्रवर्ती
कॉमेडी शो द कपिल शर्मा से खूब नाम कमाने वाली सुमोना चक्रवर्ती भी इस लत की शिकार हैं। हैरानी की बात ये है कि सुमोना अपनी सिगरेट की आदत को कभी किसी से छिपाती नही हीं। उनकी कई बार सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।