किसी ने 50 तो किसी ने रचाई है 60 साल की उम्र में शादी ,उम्र का बंधन तोड़कर इन अभिनेत्रियों रचाई है शादी

अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने काफी अधिक उम्र होने के बाद शादी का फैसला लिया| हालांकि आज अपनी अपनी जिंदगियों में ये अभिनेत्रियां काफी खुश और संतुष्ट हैं| वही ने कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी शामिल है जिन्होंने काफी अधिक उम्र में अपनी दूसरी शादी का फैसला लिया| तो चलिए हम आपको एक एक करके इन अभिनेत्रियों से मिलाते हैं और साथ ही आपको वह उम्र बताते हैं जिस उम्र में इन्होंने शादी का फैसला लिया था …

नीना गुप्ता

अपने शानदार एक्टिंग और लुक्स के लिए जानी जाने वाली 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बिंदास अंदाज़ को लेकर भी जानी जाती है| बात करें अगर एक्ट्रेस की शादी की तो इन्होंने बेहद ही मशहूर वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग शादी रचाई थी और इस शादी से एक्ट्रेस अब एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं| इनके बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है| वही इस रिश्ते के खत्म होने के बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में विवेक मेहरा संग अपनी दूसरी शादी रचाई है|

काम्या पंजाबी

इस लिस्ट में अगला नाम ‘ बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ जैसे सीरियल्स में नजर आई एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का है जिन्होंने 41 साल की उम्र में शादी का फैसला लिया था| काम्या पंजाबी की बात करें तो इन्होंने शलभ डांग संग अपनी पहली शादी रचाई थी| लेकिन का यह रिश्ता साल 2013 में टूट गया जिसके बाद बीते साल 2020 में इन्होंने दोबारा शादी रचाई है|

मोना सिंह

फिल्म जगत की वह जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री मोना सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता फिल्म 3 इडियट से मिली थी| मोना की बात करें तो साल 2019 में इन्होंने श्याम राजगोपालन संग शादी रचाई थी और उस वक्त मोना की उम्र 38 साल थी| मोना बॉलीवुड के साथ-साथ कई सीरियल्स में भी अभिनय करती देखी जा चुकी हैं|

युविका चौधरी

बॉलीवुड की बेहद ही कामयाब रही सुपरहिट फिल्म ‘ ओम शांति ओम’ मैं नजर आई एक्ट्रेस युविका चौधरी ने 35 साल की उम्र में शादी का फैसला लिया| युविका की कहे तो अभिनेता प्रिंस नरूला संग इन्होंने शादी रचाई है और आज अपनी निजी जिंदगी में एक्ट्रेस काफी खुश भी हैं|

दिव्या भटनागर

स्टार प्लस के बेहद मशहूर सीरियल ‘ यह रिश्ता क्या कहलाता है’ मैं नजर आई बेहद जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भटनागर मैं गगन गबरु संग शादी रचाई है| गगन गबरु के साथ दिव्या पहले से रिलेशनशिप में भी रही थी और बाद में उन्होंने 40 साल की उम्र में उनके साथ शादी का फैसला ले लिया| हालांकि इस रिश्ते के लिए दिव्या के घर के सदस्य पहले तैयार नहीं थे|

सुहासिनी मुले

लिस्ट का आखरी नाम बॉलीवुड की बेहद जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री सुहासिनी मुले का है| सुहासिनी की बात करें तो इन्होंने बीते साल 2011 की 16 जनवरी की तारीख को अतुल गुड्डू संग शादी रचाई थी| शादी के दौरान सुहासिनी मुले की उम्र पूरे 61 साल थी और इस उम्र में शादी रचाने के बाद यह सबसे अधिक उम्र में शादी रचाने वाली अभिनेत्री भी बन चुकी हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड