प्यार के लिए इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड के साथ-साथ भारत को भी कहा अलविदा, विदेश में बना रखा है आलीशान घर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की कमी नहीं है और दशकों से हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अदाकारी के बदौलत दर्शकों के दिलों पर और फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है| वही बॉलीवुड इंडस्ट्री में जहाँ कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया और अपना देश छोड़कर विदेश में जाकर बस गई तो वही कुछ ऐसी भी है जिन्होंने बगैर शादी किए ही विदेश में अपना आशियाना बना लिया और सात समंदर पार जाकर बस गई| वही विदेश में यह अभिनेत्रियां आज बेहद ही ठाट बाट से आलीशान लाइफ़स्टाइल का आनंद उठा रही है| आइए जानते हैं इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है

प्रियंका चोपड़ा

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का शामिल है जिन्होंने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने के बाद अब विदेश में शिफ्ट हो चुकी है| वही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में लगी हुई है और आज के समय में प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति पर निक जोनास के साथ विदेश में रहने लगी और अब प्रियंका और निक एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं|

आपको बता दे निक और प्रियंका का लॉस एंजेलिस में 144 करो रुपए की कीमत का एक आलीशान बंगला है और इसके अलावा लंदन में भी इस कपल का एक खूबसूरत आशियाना है| फिलहाल प्रियंका चोपड़ा नंदन में अपनी फैमिली के साथ रह रही है|

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन आइकन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| वही प्रियंका चोपड़ा ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाने के बाद लंदन में शिफ्ट हो गई है| सोनम कपूर का यह लंदन वाला बंगला बेहद ही खूबसूरत और आलीशान नजर आता है| सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है जिसके लिए कपल काफी एक्साइटेड है|

प्रीति जिंटा

 

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा 90 के दशक की बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही है| प्रीति जिंटा ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा जगत में राज किया है| वहीं अभिनेत्री ने 29 फरवरी 2016 को जीन गुड इनफ के साथ शादी रचाने के बाद विदेश में शिफ्ट हो गई और फिलहाल प्रीति जिंटा विदेश में ही अपने परिवार के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रही है | वही विदेश में प्रीति जिंटा का बेहद ही आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है|

सेलिना जेटली

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड की बेहद हसीन और बोल्ड अभिनेत्री सेलिना जेटली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रियन बिज़नेसमैन Peter Haag के साथ शादी रचाई है और शादी के बाद इन्होंने ना सिर्फ अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया बल्कि अपने पति के साथ सेलिना जेटली विदेश में शिफ्ट हो गई| सेलिना अब 3 बच्चों की मां बन चुकी है और वह अपनी मैरिड लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं|

मुमताज

गुजरे जमाने की बेहद खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा मुमताज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है| मुमताज ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है हालांकि काफी समय से वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और फिलहाल मुमताज अपने परिवार के साथ विदेश में रहती है| बता दे ममता ने साल 1974 में n.r.i. बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ विवाह किया था और शादी के बाद पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड