लाइमलाइट से कोसो दूर रहने वाली इन सुपरस्टार्स की पत्नियाँ कमाती है करोड़ों रुपये ,बन चुकी है सफल बिज़नसवुमन

अक्सर यह सुनने को मिलता है कि एक सफल इंसान के पीछे किसी ना किसी महिला का हाथ होता है परंतु मौजूदा समय में पति की सफलता में बराबर योगदान देने वाली महिलाएं आप स्वयं के कैरियर पर भी फोकस करने लगी है और अपनी खुद की पहचान बना रही है| वही इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार की पत्नियां भी शामिल है और भले ही वह रुपहले पर्दे की रंगीन दुनिया से कोसों दूर रहती हैं परंतु बिजनेस फील्ड में बेशुमार नाम और शोहरत कमा रही है|

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ से लेकर, सुनील शेट्टी ,जॉन अब्राहम और अनिल कपूर तक की पत्नियां मौजूदा समय में सुपर बिजनेस वूमेन के तौर पर जानी जाती है और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे ही जाने-माने अभिनेता की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि लाईमलाईट से तो कोसों दूर रहती है परंतु बिजनेस वर्ल्ड में एक सफल बिजनेसवुमन बन चुकी है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सुपरस्टार की पत्नियों का नाम शामिल है

जैकी श्रॉफ- आयशा श्रॉफ

 

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और पावर कपल्स में से एक है| जैकी श्रॉफ ने 5 जून साल 1987 को आयशा श्रॉफ के जन्मदिन के खास मौके पर ही उनके साथ विवाह बंधन में बंधे थे| जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ का भी कनेक्शन फिल्मी दुनिया से रहा है परंतु शादी के बाद गुरु पहले पर्दे से दूर हो चुकी है और मौजूदा समय में आयशा श्रॉफ बतौर फिल्म प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं| आयशा श्रॉफ अपने पति जैकी के साथ मिलकर एक मीडिया कंपनी जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड चला रही है और एक सफल बिजनेस वूमेन के रूप में जानी जाती है|

अनिल कपूर-सुनीता कपूर

 

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी एक सफल बिजनेस वूमेन के रूप में जानी जाती है और सुनीता कपूर एक जानी-मानी फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में बेहद मशहूर है| इसके साथ ही सुनीता कपूर के पास अपनी एक सफल ज्वेलरी लाइन भी है और वह अपनी दोनों बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर को भी बिजनेस आइडिया देती है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता कपूर की नेटवर्थ तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रुपए बताई जाती है|

सुनील शेट्टी-माना शेट्टी

 

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और रिचेस्ट अभिनेताओं की सूची में शुमार है और वही इनकी पत्नी माना शेट्टी भी एक सफल बिजनेस वूमेन के तौर पर जानी जाती है| सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का फर्निशिंग का बिजनेस है और बिजनेस से माना शेट्टी बेशुमार नाम और शोहरत कमा रही है| सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन होने के साथ-साथ एक सोशल वर्कर और real-estate क्वीन भी है| सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से साल 1991 में शादी रचाई थी और वही बात करें माना शेट्टी के नेट वर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 14 करोड़ बताई जाती है|

जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचल

 

बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं इसकी वजह यह है कि प्रिया रुंचाल लाइमलाइट से कोसों दूर ही रहना पसंद करती है और वह बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में भी बहुत कम ही नजर आती है| प्रिया रुंचल का एक्टिंग की दुनिया से कोई नाता नहीं रहा है और वह पेशे से एक सफल फाइनेंशियल एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वही जॉन अब्राहम ने भी अपनी पत्नी को एक सफल बिजनेस वूमेन बताया था और उन्होंने कहा था कि प्रिया उनके फुटबॉल टीम ‘नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब’ की पूरी जिम्मेदारी बखूबी संभालती है और यह काम किसी बड़ी प्रोडक्शन हाउस कंपनी चलाने से कम नहीं है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया रुंचाल की नेट वर्थ 05 करोड़ रुपये बताई जाती है|

अमल सुफिया

 

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दलकीर सलमान एक सफल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं और इन्होंने साल 2011 में अमल सूफिया के साथ शादी रचाई थी और अमल सूफिया इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काफी ज्यादा नाम और शोहरत कमा रही है और बात करें इनकी नेटवर्थ की तो वो करीब 150 करोड़ रूपये है। अमल सूफिया और दलकीर का एक बेटा भी है |

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड