बॉलीवुड में चल गया बिहार में जन्मी अभिनेत्रियों का जादू, लाखों लोग हैं इनपर फिदा

बॉलीवुड के आलावा साउथ इंडिस्ट्री के साथ-साथ आजकल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी लोकप्रिय होती जा रही है। लोगों के बीच भोजपुरी फिल्मों के साथ भोजपुरी गाने भी फेमस हो रहे हैं। बहुत से सितारें बॉलीवुड में हैं जो बिहार से हैं लेकिन अपना जादू बॉलीवुड पर चलाया है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो बिहार से हैं और आज वह हिंदी सिनेमा की जानी मानी कलाकार हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इन सभी एक्ट्रेसस ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

नेहा शर्मा

ये बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक हैं और इनका जन्म बिहार के जिले भागलपुर में हुआ था। बिहार की इस अदाकारा ने हिंदी सिनेमा में भी अपना जादू चलाया है। दरअसल नेहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तेलगु फिल्म ‘चिरुता’ से की थी और इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पंसद किया था। इस फिल्म के बाद नेहा ने बॉलीवुड में कदम रखा और उन्होंने फिल्म ‘क्रूक’ में इमरान हाश्मी के साथ काम किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्में की और बॉलीवुड में जगह बना ली।

नीतू चंद्रा

बॉलीवुड की नीतू चंद्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नीतू चंद्रा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। एक एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी जिसके चलते नीतू कई कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में नीतू ने 2005 में फिल्म ‘गरम मसाला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद वह ‘वन टू का फोर’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘रण’, ‘नो प्रोब्लम’, ‘अपार्टमेंट’, ‘ओए लकी, लकी ओए’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का भी ताल्लुक बिहार से है और आज वह बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा हैं। दरअसल सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार से हैं। सोनाक्षी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘दबंग’ से की थी और इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अहम भूमिका में थे। ‘दबंग’ के बाद सोनाक्षी ‘दबंग-2’ में भी नजर आयीं और बहुत जल्द ‘दबंग -3’ में भी सोनाक्षी ही अभिनय करती दिखाई देंगी। सोनक्षी की अभी हाल ही में फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ रिलीज हुई है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है। फिल्म ‘अंदाज’ से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मे की जो हिट भी रही। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का डंका हॉलीवुड में भी बजाया है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका का जादू देखने को मिलता है। अपनी फिटनेस और अभिनय के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बहुत फेमस हैं।

संदली सिन्हा

मुजफ्फरपुर, बिहार में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस संदली सिन्हा ने भी लाखों दिलों पर राज किया है। बेशक अब वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन अभी भी उनकी खूबसूरती की तारीफें होती हैं। संदली सिन्हा ने अपने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म ‘तुम बिन’ से ली थी और इस फिल्म ने उन्हें रातों रात लोकप्रिय बना दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। संदली सिन्हा ‘पिंजर’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्हें बाद में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई जिसके चलते वह बॉलीवुड से दूर हो गयी और आज वह बिजनेस संभाल रही हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड