टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के फेवरेट कपल्स में से एक है| हर्ष और भारती दोनों ही अपने कॉमिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्सर ही अपने कॉमेडी वीडियो से प्रशंसकों का एंटरटेनमेंट करते रहते हैं| हर्ष और भारती अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी अक्सर ही अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े व्लोग शेयर करते रहते हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल भी होते हैं|
भारती और हर्ष ने इसी साल बीते 3 अप्रैल 2022 को अपनी जिंदगी में अपनी पहली संतान का स्वागत किया था और इस कपल को एक बेटे का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था| वही हर्ष और भारती ने अपने लाडले बेटे का नाम लक्ष्य रखा है हालांकि प्यार से यह दोनों अपने बेटे को गोला कह कर बुलाते हैं| भारती का बेटा गोला अभी केवल 4 महीने का है हालांकि वह अपनी क्यूटनेस की वजह से काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और वही सोशल मीडिया पर भी भारतीय अक्सर ही अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियोस साझा कर लक्ष्य को फैन्स के साथ कनेक्टेड रखती है|
View this post on Instagram
इसी क्रम में हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे लक्ष्य के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में भारती अपने बेटे लक्ष्य के साथ बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रही है | वही भारती के बेटे गोले का यह वीडियो देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि लक्ष्मी भारती की तरह बहुत अच्छी कॉमेडी करते हैं और उन्होंने अपने क्यूटनेस से हर बार की तरह इस बार भी सभी का दिल जीत लिया है|
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर भारती और उनके बेटे गोले का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है| इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती अपने नन्हे राजकुमार के साथ बेहद क्यूट अंदाज में बातें करती हुई नजर आ रही है| वही भारती के बेटे लक्ष्य का इस वीडियो में अलग-अलग एक्सप्रेशन भी देखने लायक है| वीडियो में भारती यह समझने की कोशिश कर रही है कि उनका लाडला गोला उनसे आखिर क्या कहना चाहता है|
गोला की बात समझने की कोशिश की
वीडियो मे भारती अपने बेटे गोला से यह पूछती हुई देखी जा सकती है कि,” क्या बोल रहे हो बेटा, ना आप रो रहे हो ना हंस रहे हो आखिर चाहते क्या हो..? वही इस वीडियो में भारती के बेटे लक्ष्य बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं और वह ऑरेंज कलर का कपड़ा पहने हुए हंसते हुए अलग अलग अंदाज में एक्सप्रेशन देते हुए देखे जा सकते हैं|
इस वीडियो में गोला का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और हर कोई भारती और लक्ष्य के बेटे लक्ष्य की क्यूटनेस पर फिदा हो गया है|सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि कॉमेडी के मामले में लक्ष्य पूरी तरह अपनी मां भारती पर गए हैं|
फैंस हुए दीवाने
इस वीडियो में गोला की क्यूटनेस देखने के बाद फैंस उनके दीवाने हो गए हैं और इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” सुपर क्यूट बेबी..”| एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” बेबी कितना बोलता है, किसी की नजर ना लग जाए..”