सिंगर आदित्य नारायण और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दोनों ही टीवी जगत का जाना माना चेहरा है और यह दोनों एक साथ खूब मस्ती करते हुए देखे जाते हैं| आदित्य नारायण और भारती सिंह रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक एक दूसरे के साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं और यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद ही खास बंधन शेयर करते हैं| इसी बीच बीते शुक्रवार को सिंगर आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा किया था और इस तस्वीर में श्वेता अग्रवाल अपनी बेटी त्विषा अग्रवाल झा और भारती सिंह के बेटे गोला के साथ नजर आ रही है|
इस फोटो में दोनों बच्चे बेहद ही क्यूट दिख रहे हैं और वही श्वेता अग्रवाल इन दोनों को अपने गोद में लिए हुए पोज देती हुई दिखाई दे रही है| इन दोनों बच्चों की यह क्यूट सी तस्वीर जैसे ही सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई है | गोला और त्विषा दोनों ही इस तस्वीर में सुपर क्यूट दिखाई दे रहे हैं और इनकी मासूमियत पर कोई भी अपना दिल हार सकता है|
भारती और आदित्य के बच्चे एक साथ
श्वेता अग्रवाल ने जो तस्वीर साथ रखी है उस पर उनके पति आदित्य नारायण कमेंट करते हुए खूब प्यार लुटाया है और उन्होंने लिखा है कि, ‘सभी प्यारे लोग एक फ्रेम में।’ वही इसके अलावा काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह तस्वीर बहुत पसंद आई है इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं| एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” दोनों कितनी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं..”| वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” बिल्कुल भाई बहन जैसे दिख रहे हैं दोनों..”|
गौरतलब है कि आदित्य नारायण और भारती दोनों ने ही इसी साल अपने अपने बच्चे का स्वागत किया था और जहां सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल को 24 फरवरी 2022 को एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था वही इसके ठीक 2 महीने बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था|
आदित्य ने लक्ष्य के बारे में की बात
बता दे भारती की बेटे का जब जन्म हुआ था उसके कुछ दिनों बाद ही आदित्य नारायण ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बेहतर बुलाती है और उन्होंने यह भी बताया था कि गोला बहुत ही ज्यादा क्यूट है हालांकि उसकी भौहें नहीं आई हैं। आदित्य नारायण और भारती दोनों के ही परिवार वाले एक दूसरे से अक्सर ही मिलते जुलते रहते हैं और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों सेलिब्रिटी के बच्चों की यह क्यूट सी तस्वीर सामने आ चुकी है जो कि सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है|
भारती और आदित्य का रिश्ता
भारती सिंह और आदित्य नारायण एक दूसरे के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं और वही पिछले साल इन दोनों को स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में एक साथ देखा गया था| वहीं इस साल की शुरुआत में ही आदित्य नारायण ने इस बात का भी ऐलान किया था कि वह हर्ष और भारती के घर के मुंबई वाले घर के पास शिफ्ट हो गए हैं और उनके पड़ोसी बन गए हैं|
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल की बेटी त्विषा नारायण झा बेहद ही क्यूट और खूबसूरत नजर आती है और वही भारती का बेटा लक्ष्य भी अपने क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेता है| फिलहाल सोशल मीडिया पर इन दोनों बच्चों की एक क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है और यह दोनों एक दूसरे के साथ बिल्कुल भाई बहन की तरह लग रहे हैं|