बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर और चमक-दमक से भरपूर है। इसमें नजर आने वाले फिल्मी स्टार्स की हर बात और स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छाया रहता है। आज हम आपको स्टार किड्स के बारे में बताएंगे। इस बीच आज हम आपको उन सितारों की खुबसुरत बेटियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
शनाया कपूर
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मालूम हो कि फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार अनिल कपूर शनाया के चाचा हैं। फिलहाल शनाया बॉलीवुड लाइमलाइट से दूर हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, शनाया देखने में बेहद खूबसूरत हैं। वह इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि उनकी तस्वीरें देखकर आप भी उनसे अपनी नजरें नही हटा पाएंगे। आने वाले समय में शनाया बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार बन सकती हैं। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।
दिशानी चक्रवर्ती
इसके अलावा लिस्ट में दिशानी चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि दिशानी बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी हैं। मालूम हो कि ये मिथुन की सगी बेटी नहीं हैं, बल्कि एक्टर ने दिशानी को गोद लिया था। दिशानी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, हालांकि वह अपनी खूबसूरती का जलवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिखाएंगी या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि दिशानी सोशल मीडिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, यही वजह है कि बहुत कम लोग उन्हें जानते हैं।
सना पंचोली
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के नाम से आप लोग बखूबी वाकिफ होंगे। वह कई फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं। उनकी बेटी का नाम सना है। अगर सना को देखा जाए तो वह अपने पापा आदित्य पर गई हैं। उनकी खूबसूरती देखकर आप भी उस पर अपना दिल हार बैठेंगे। सना अभी तक बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि भविष्य में वह किसी फिल्म का हिस्सा बनती हैं या हीं ये तो वक्त ही बताएगा।
टीना आहूजा
अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के नाम से तो शायद आप लोग वाकिफ ही होंगे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। वह इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं, उनकी बेटी टीना बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती है। हालांकि टीना सोशल मीडिया लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। इसके अलावा टीना को कभी-कभी पार्टियों में देखा जाता है। टीना भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं।
न्यासा देवगन
बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन की बेटी न्यासा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। न्यासा भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि न्यासा भी अपने माता-पिता की तरह फ्यूचर में बॉलीवुड का हिस्सा बनेंगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। काजोल अक्सर बेटी न्यासा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पंसद किया जाता है।