क्रिकेट का खेल हमारे देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है | क्रिकेट देखना हर वर्ग के लोगों को बेहद पसंद है और यही वजह है कि आज इंडियन क्रिकेटर्स की लोकप्रियता देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में देखने को मिलती है और इन क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग ही काफी जबरदस्त है| वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मेल क्रिकेटर्स की तरह ही महिला क्रिकेटर्स की चर्चाएं भी पूरे देश में होती है| क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाने वाली महिला क्रिकेटर मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर चुकी है और सोशल मीडिया पर इनकी सक्रियता भी काफी अच्छी खासी देखने को मिलती है|
आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पांच ऐसी महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि अपने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है और इनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है| बीते कुछ सालों में महिला क्रिकेटर ने भी देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है| आइए जानते हैं कुछ ऐसी महिला क्रिकेटर के बारे में जो कि दिखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है
1. कायनात इम्तियाज
इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज का शामिल है| कायनात ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी सभी को दीवाना बना लिया है| उन्होंने साल 2011 में हालैंड के खिलाफ पहला मैच खेल कर क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था इसके बाद कायनात ने अपने कैरियर में अभी तक 15 वनडे और 15 T20 मुकाबले खेल चुकी है| कायनात का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं है परंतु वह अपनी खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा मशहूर है और वही कायनात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी काफी पसंद करती है जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था|
2. सारा टेलर
लिस्ट में अगला नाम सारा टेलर का शामिल है जोकि इंग्लैंड के बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में से एक है| सारा टेलर ने महज 29 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था और वही अपने खेल के साथ साथ सारा टेलर ने अपनी खूबसूरती से भी सभी को अपना दीवाना बनाया है| सोशल मीडिया पर सारा टेलर अपने खूबसूरत अंदाज और लुक को लेकर अक्सर की चर्चाओं में बनी रहती है|
3. स्मृति मंधाना
इस लिस्ट में अगला नाम स्मृति मंधाना का शामिल है जो कि एक इंडियन महिला क्रिकेट टीम की जानी-मानी क्रिकेटर है| स्मृति मंधाना अपने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी जाती है| स्मृति मंधाना अपनी खूबसूरती को लेकर दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है और सोशल मीडिया पर फैन्स इन्हें बेहद पसंद करते हैं|
4. एलिस पैरी
इसमें अगला नाम एलिस पैरी का शामिल है जो कि क्रिकेट की दुनिया की नंबर वन महिला क्रिकेटर के तौर पर जानी जाती है| एलिस एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर है और वह अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए भी जानी जाती है|
5. इसाबेल जायस
इस लिस्ट में आयरलैंड की महिला क्रिकेटर इसाबेल जॉयस का नाम भी शामिल है| इसाबेल एक ऑलराउंडर क्रिकेटर के तौर पर जानी जाती है हालांकि अब वह क्रिकेट की दुनिया से संयास ले चुकी है परंतु अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर इसाबेल आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है|