पूरी दुनिया भर में बीते 25 दिसंबर 2021 को क्रिसमस का त्योहार बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है और जहां दुनिया भर के लोगों ने अपने अपने अंदाज में क्रिसमस का जश्न मनाया तो वही हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने भी बेहद ही धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया और इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां भी इन सितारों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है और अपने फैंस को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं दी है तो आइए जानते हैं इन सितारों के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर एक नजर
View this post on Instagram
आलिया भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ इस बार क्रिसमस का जश्न मनाया है और वही शाहीन भट्ट और सोनी राजदान ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस डिनर की कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी शेयर की है| इन तस्वीरों में अभिनेत्री आलिया भट्ट रेड कलर की स्ट्रेपलेस आउटफिट में बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस नजर आ रही थी और वही उनकी बहन शाहीन भट्ट भी ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहने हुए काफी ज्यादा स्टनिंग नजर आ रही थी|
View this post on Instagram
इन दोनों बहनों के अलावा इनकी मॉम सोनी राजदान भी वाइट कलर के फ्लोरल आउटफिट में काफी ज्यादा आकर्षक नजर आ रही थी| बता दे सोनी राजदान ने एक बेहद खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है और इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है|
View this post on Instagram
सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस बार अपने अंधेरी वाले नए घर में पहली बार क्रिसमस का जश्न मनाया है |आपको बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही सनी लियोन अपने हस्बैंड डेनियल वेबर और अपने तीनों बच्चों के साथ अपने इस नए आशियाने में शिफ्ट हुई है और इस बार अपने इस नए घर में सनी लियोन ने बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है और क्रिसमस ट्री भी सजाया है|
सनी लियोनी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है और अपने फैंस को क्रिसमस की बधाइयां दी है|
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के लिए इस बार का क्रिसमस बेहद ही खास रहा क्योंकि अभी पिछले ही वीक करीना कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी और वह पिछले कुछ दिनों से आइसोलेशन में थी और वही बेबो आइसोलेशन में रहकर क्वारंटाइन से बाहर आने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटिड थी और अब क्रिसमस के मौके पर बेबो ने अपने फैंस को गुड न्यूज़ दी है की अब वह कोविड फ्री हो चुकी है और इसके साथ ही करीना कपूर ने अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की भी बधाइयां दी है|
बता दे करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया है इसके साथ ही वह अपने हस्बैंड सैफ अली खान को भी होटल रूम में लॉक रहने के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है|
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी क्रिसमस का जश्न बेहद ही शानदार तरीके से बनाया है और उन्होंने क्रिसमस के मौके पर अपने डॉगी को भी क्यूट तरीके से सजाया था और वही बैकग्राउंड में करिश्मा कपूर ने जो क्रिसमस ट्री सजाया है वह भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था|
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी काफी धूमधाम से क्रिसमस का जश्न मनाया है और उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक खास तस्वीर शेयर कर अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई दी है|
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी क्रिसमस का जश्न बहुत ही शानदार तरीके से मनाया और अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी है | सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि,’ मेरी क्रिसमस… आप सभी के लिए प्यार, प्रकाश और आशा की कामना है…!!! जिंदगी की ब्लेसिंग्स पाने के लिए आप सदैव अपनी दोनों भुजाएं खुला हुआ रखें|