अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसमें ना सिर्फ उनकी लव लाइफ शामिल है बल्कि वो अपने परिवार को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अर्जुन उन स्टार्स में से एक हैं जो अपने हर रिश्ते पर खुलकर प्रतिक्रिया देते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद उन्हें कैसे तनाव से गुजरना पड़ा। इस कारण उन्हें स्कूल में बच्चे भी खूब चिढ़ाया करते।
स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे
अर्जुन कपूर ने खुलासा कर बाताया कि, ‘मैं व्यक्तिगत दुख, आघात और उथल-पुथल से गुजरा हूं। मैं जब बड़ा हो रहा था तब मुझे भी अपने माता-पिता के साथ परेशनी से गुजरना पड़ा। वो समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि मेरे पिता हाई प्रोफाइल के व्यक्ति थे। उस दौरान उन्होंने जिस महिला के साथ रहने का फैसला किया था वो भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं।’
इसके आगे अर्जुन ने बताया कि कैसे बच्चे उनसे उनकी नई मां के बारे में सवाल किया करते थे। उन्होंने बताया स्कूल में आपके सबसे अच्छे दोस्तों द्वारा यह पूछा जाना कि नई मां होने पर कैसा महूसस होता है? या ये कहना कि तेरी तो नई मां आई है। यह आसान नहीं है। इससे आप चीजों के बारे में अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। यह वास्तविकता है। मैं इससे लड़ा हूं।’
एक अच्छा बेटा बनना चाहता हूं- अर्जुन
मालूम हो कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी मां की परवरिश मेरे दिमाग में है। उन्होंने मुझे हमेशा पापा का साथ देने को कहा। मेरी मां ने कहा था कि पापा ने अपने प्यार के कारण हमारे साथ ऐसा किया। इसलिए मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं कि उन्हें जीवन में दोबारा प्यार हुआ। प्यार किसी को कभी भी हो सकता है। ये काफी कठिन है। प्यार का मतलब, हमेशा प्यार में ही पड़े रहना नहीं होता।’
इसके आगे अर्जुन कहते हैं कि बच्चा होने की वजह से उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। लेकिन मैं इसे समझता हूं। भले ही आप किसी और से प्यार करते हैं और फिर किसी दिन किसी और से भी प्यार करने लगते हैं, इसे समझने की जरूरत है। मेरे माता-पिता के बीच कुछ हालात ऐसे बने होंगे, जिससे ये सबकुछ हुआ। हालांकि मैं एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यही वह चीज है जो मेरी मां मुझसे चाहती थी।’
बोनी कपूर की पहली शादी
उलेख्खनीय है कि बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना सूरी से शादी की थी। इसके बाद वो साल 1996 में तलाक देकर एक-दूसरे से अलग हो गए। उन्हें इस शादी से बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर हुए। मोना सूरी से अलग होने के बाद बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी संग दूसरी शादी रचाई थी।
बॉलीवुड या छोटे पर्दे से जुड़े ऐसी ही गॉसिप्स और अनसुने किस्से जानने के लिए गॉसिपहब के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।