कभी बहुत मोटे थे अर्जुन कपूर, अब शेयर किया अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का राज

 

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। अभिनेता लगातार अपनी गुड लुकिंग तस्वीरें और वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह लंबे समय से मोटापे से परेशान थे। इस कारण अर्जुन कई बार अपनी बॉडी को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुके हैं।

अर्जुन थे मोटापे का शिकार

अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अपने शारीरिक परिवर्तन के लिए मिल रही सराहना से बेहद अच्छा और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए लंबी अवधि की योजना बनानी चाहिए और इसके लिए आपको हर बार छोटे नहीं बल्कि अल्पकालिक परिणामों को देखना चाहिए। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने ट्रेनर और फूड क्यूरेटर से जुड़ी कुछ खास बातें फैंस के साथ शेयर की हैं, तांकि वह भी इसका फायदा उठा सकें।

अर्जुन के मुताबिक लोग उनसे लगातार ये सवाल कर रहे थे कि आखिर उन्होंने खुद को कैसे बदला। इस कारण ही एक्टर ने लोगों के साथ यह जानकारी शेयर की।

https://www.instagram.com/reel/CTwAycLpRoK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6a1b6782-f9fe-4a67-809b-dfba650c5f9b

फिटनेस का ट्रेनर को दिया श्रेय

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लोगों को मेरे द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए देखना वास्तव में उत्साहजनक है। बेहतर बनने के लिए लगातार प्रयास करना बहुत अच्छा लगता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी फिटनेस के लिए ट्रेनर ड्रू नील और अक्षत अरोड़ा को श्रेय देना चाहूंगा। उन्होंने मुझे ट्रैक पर रखने के लिए मेरे खान-पान और पोषण संबंधी सभी जरूरतों का खास ध्यान रखा। आज अर्जुन अपनी फिटनेस से बेहद खुश हैं और इसे बनाएं रखने के लिए वह अपने खान-पान के साथ-साथ वर्कआउट का पूरा ध्यान रखते हैं।

इस फिल्म में दिखेंगे अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘भूत पुलिस’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्हें अपने शानदार किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा सैफ अली खान, जैकलीन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ में भी नज़र आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

मलाइका अरोड़ा संग अफेयर

अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि अर्जुन मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ सपोट किए जाते हैं। हालांकि ये जोड़ी अपने इस रिश्ते को कोई नाम देगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। यह जोड़ी ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अक्सर अपना क्वालिटी टाइम संपेड करते हुए तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ कई बार अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड