अनिल कपूर ने कहा शूट के दौरान शिल्पा के लिप्स अचानक मोटे हो गए, फिर मैंने भी उनके साथ..

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड में पिछले कई साल से सक्रिय है और फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अनिल कपूर आज 66 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस और लुक्स को देख कर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। इसके अलावा अनिल कपूर एक और वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने जाते हैं और वह है उनका बेबाक बना। अनिल कपूर बातों को बिना घुमाए सीधा सीधा बोलने में विश्वास रखते हैं। आज से कुछ साल पहले वह बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कई बातों पर इस अपनी राय स्पष्ट रखी। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के उस राज से भी पर्दा उठा दिया जिस पर उन्होंने कभी रिएक्शन नहीं दिया था।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने करण जौहर से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी की लिप सर्जरी पर बात की थी। शिल्पा शेट्टी पर दिए गए अनिल कपूर के इस बयान की उस समय में खूब चर्चा हुई थी। अनिल कपूर का यह बयान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर बयानों में से एक माना जाता है। उनके इस बयान के बाद कई मीडिया चैनलों में यह खबर बनी रही। दरअसल शो के दौरान फायर राउंड में करण जौहर ने अनिल कपूर से एक सवाल किया था जिसमें उन्होंने बोटोक्स को लेकर उनसे प्रश्न पूछे थे। करण जौहर ने अनिल कपूर से पूछा था आपने आखरी किसका चेहरा देखा था जिसका बोटोक्स सर्जरी बिगड़ गई हो।

करण जौहर के सवाल का जवाब देने के लिए अनिल कपूर ने थोड़ा समय लिया और बाद में जवाब देते हुए कहा कौन है यार? यह लिप्स पर क्या कराते हैं। जवाब में करण कहते हैं कॉलेजन। इसके आगे अनिल कपूर ने कहा क्या मैं कॉलेजन के बारे में बात कर सकता हूं। इसके बाद वह कहते हैं शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘बधाई हो बधाई’ की शूटिंग के दौरान अपने लिप्स पर जो करवाया था वह मुझे अच्छा नहीं लगा था। अनिल कपूर ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि शिल्पा शेट्टी के लिप्स बहुत ज्यादा मोटे हो गए थे। उनके होंठ का लुक पूरी तरह से बदल चुका था। किसी भी फिल्म में कंटिन्यूटी काफी अहम होती है। दर्शकों के लिए भी यह काफी अजीब रहा होगा कि एक सीन के बाद दूसरे सीन में शिल्पा शेट्टी के लिप्स अचानक पतले से मोटे कैसे हो जाते हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘बधाई हो बधाई’ में यह बात साफ नजर आती है। बीच में ही उनके होंठ मोटे हो जाते हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने अपनी बात में यह भी कहा कि अब शिल्पा के लिप्स काफी अच्छे हो चुके हैं। गौरतलब है कि अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी ने कई फिल्मों में साथ में अभिनय किया। इन दोनों की जोड़ी लोगों को भी खूब पसंद आती है। रियल लाइफ में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों ही अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड